- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
फिल्म धमाका से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक रिलीज़
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ से सामने आया उनका पहला लुक, पत्रकार की भूमिका में हैं एक्टर
कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाका’ की घोषणा की थी। अब कार्तिक ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक के कैरक्टर का नाम अर्जुन पाठक होगा।
कार्तिक इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक की तस्वीर में लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए कार्तिक आर्यन के कपड़ों पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, “मिलिए अर्जुन पाठक से #धमाका”।
फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति से अजनबी कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। यह 21 वीं सदी की एक समाचार चैनल के कामकाज पर दर्शकों को एक उपरी दृष्टि प्रदान करता हैं।
पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जाएगा।


