- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
चंदू चैंपियन में दिखेगा कार्तिक आर्यन का मराठी अंदाज, 14 महीनों तक किया है मराठी बोलचाल पर काम
एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन असल में साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है। ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के लुक को लेकर काफी चर्चा हैं, जो फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे और वह अपने किरदार को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाएं, कार्तिक आर्यन को ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन, वीरधवल खाड़े ने ट्रेन किया है। अपने हैरान करने वाले ट्रांसफॉर्मेशन के अलावा, कार्तिक ने अपनी मराठी भाषा और बोली पर भी फोकस किया है।
‘चंदू चैंपियन’ में, कार्तिक को एक पूरी तरह से अलग किरदार में देखा जाएगा और वह इसे पूरी तरह से परफेक्ट करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कार्तिक ने फिल्म में अपनी भाषा पर खास तौर से ध्यान दिया है।
अपने में दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए कार्तिक ने 14 महीनों तक अपनी मराठी बोलचाल पर काम किया है। उनके पास पूरे समय एक लैंग्वेज कोच था, जिसने उन्हें मराठी भाषा को अच्छे से समझने में मदद की। अब इस खबर से बिना किसी शक सभी का उत्साह बढ़ गया होगा, और वह बेसब्री से कार्तिक को चंदू चैंपियन में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई ‘चंदू चैंपियन’ को 14 जून, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही यह तैयार है दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ने के लिए।


