- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिकेय मालवीय ने सुमेध के पुत्र के रूप में कि ‘राधाकृष्ण’ शो में किया प्रवेश और किंशुक वैद्य, इशिता गांगुली और कृप सूरी इस शो को कहा अलविदा
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो पिछले दो सालों से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है। हाँ, आपने बिलकुल सही सुना! इस शो ने हाल ही में अपना 2 साल पूरे होने का माइलस्टोन पूरा किया है और अब यह अपनी आगामी कहानी के साथ पूरी तरह तैयार है। दर्शकों की मांग के अनुसार शो के निर्माता इसकी कहानी का कायाकल्प बदलने की योजना बना रहे हैं।
2 साल पूरे होने के माइलस्टोन के साथ इसके आगामी ट्रैक में कई और भी शानदार इवेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। निर्माताओं ने दर्शकों को राधाकृष्ण के एक नए और सुनहरे अध्याय के साथ उन्हें आश्चर्यचकित करने का फैसला किया है जहां राधाकृष्ण आखिरकार एक साथ होंगे। राधाकृष्णन की मनोहर कहानी दर्शकों को आनंदित कर देगी। गोलोक में कृष्ण की वापसी खुशी की वापसी को चिह्नित करेगा और दर्शकों में भी जश्न का माहौल पैदा करेगा। दर्शकों को शो में एक बार फिर से अपने पसंदीदा जोड़ी को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।
कार्तिकेय मालवीय ‘राधाकृष्ण’ शो का एक हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और कहते हैं, “मैं ‘राधाकृष्ण शो के कास्ट और क्रू में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूँ और शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर मुझे ख़ुशी हो रही है। मुझे इस शो से जुड़कर और इस अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली ऑन-स्क्रीन परिवार में शामिल होना अद्भुत है। मैं अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने का प्रयास करूँगा और इस महाकाव्य पौराणिक शो का हिस्सा बनने और इस शानदार अवसर के लिए सभी का आभारी हूँ। “
जो हमें हमारे अगले सवाल से रूबरू कराता है, वह है कि बाकी कलाकारों का क्या होगा?
किंशुक वैद्य, जिन्होंने स्टार भारत के लोकप्रिय शो ‘राधाकृष्ण’ में अर्जुन के रूप में अपनी पौराणिक यात्रा शुरू की थी, वह अपने किरदार को अब अलविदा कहने जा रहे हैं क्योंकि शो की कहानीअपने एपिक फिनाले की तैयारी कर रही है, “राधाकृष्ण – कृष्ण अर्जुन गाथा’ में अर्जुन की भूमिका निभाना एक शानदार यात्रा रही है। । शो का ख़ास अध्याय और कृष्ण और अर्जुन की दोस्ती के अनकहे पहलू, एक सुंदर कहानी का बेहरीन उदाहरण है।
अपने सह-कलाकारों के साथ सेट पर समय बिताना और उनके साथ विभिन्न दृश्यों की तैयारी करके वास्तव में एक खुशी मिलती थी। अर्जुन की भूमिका ने मुझे किसी किरदार को अलग- अलग लुक्स के साथ गहराई तक समझने का एक महान अनुभव दिया। मैं हमेशा इन यादों को संजोता रहूंगा और इस शानदार अवसर के लिए मैं स्वास्तिक प्रोडक्शंस और स्टार भारत का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।“
वहीं द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली इशिता गांगुली ने दर्शकों को खूब दिल जीता, उन्होंने कहा, “इस दिन के लिए मैं शुरू से तैयार थी और अब जब हमारा महाभारत ट्रैक आखिरकार खत्म हो जाएगा, तो मुझे ऐसा महसूस हो रहा है मानो हमने कुछ दिन पहले ही शूटिंग शुरू की थी। हम ‘राधाकृष्ण’ शो की इस बड़ी यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा थे। मैंने मल्लिका, सुमेध, किंशुक, मल्हार, कृप, अंकित और पूरी कास्ट के साथ सेट पर एक बेहतरीन बॉन्ड बनाया।
हम एक साथ बहुत समय बिताते थे। मैं पहले भी पौराणिक शोज का हिस्सा रही हूँ, लेकिन वहाँ मौजूद कलाकारों के साथ कभी इतना लंबा समय नहीं बिताया। प्रोडक्शन, डायरेक्शन और क्रिएटिव की पूरी टीम ने हमारा खूब स्वागत किया कर हमें प्यार किया। ये तीन महीने वास्तव में इतने खूबसूरत थे कि हम शूटिंग के आखिरी दिन भावुक हो गए और मैं इन सभी प्रतिभाशाली सह-कलाकारों और टीम के बाकी लोगों के साथ सेट पर रहने को बहुत मिस करुँगी।
मुझे लगता है कि मैं अपना किरदार को लेकर बहुत लकी रही, द्रौपदी ने मुझे बहुत शक्तिशाली महसूस कराया। मुझे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और विभिन्न कलाकृतियों के साथ उन्होंने जो सहयोग दिखाया, वह वाकई अद्भुत था। मुझे द्रौपदी की भूमिका बहुत याद आएगी और मैं स्वास्तिक प्रोडक्शंस और स्टार भारत की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस जिम्मेदार भूमिका के लिए मुझपर भरोसा किया।“


