- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोकी पूछेगा का पाँचवा एपिसोड आया सामने, केरला के आयएस अफसर नूह बावा जानकारी से भरा इंटरव्यू कार्तिक आर्यन ने किया
कार्तिक आर्यन अपने हिट चैट शो कोकी पूछेगा के साथ लॉकडाउन के बीच डिजिटल दुनिया अपना काम करना जारी रखा है। सिनेमा और बॉक्स-ऑफिस पर राज करने वाले नेशनल क्रश वर्तमान मे भी डिजिटल दुनिया पर राज कर रहे है, जब से उन्होंने अपनी अनूठी वेब श्रृंखला कोकी पूछेगा चैट शो होस्ट करना शुरू किया है।
और कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के इकलौते ऐसे कलाकार है जो कि लॉकडाउन के शुरुवात से लेकर अब तक बिना कोई ब्रेक के लगातार लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिशें कर रहे है।
आज अभिनेता कार्तिक आर्यन कोकी पूछेगा का एक नया एपिसोड साझा किया जहां वे केरल के महानायक – नूह बावा , आईएएस जिला कलेक्टर का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए । नूह बावा को मीडिया के लोगों द्वारा ‘मैन विथ ए गिफ्ट ऑफ इंस्टेंट डिसीजन मेकिंग’ के रूप में संदर्भित किया जा रहा है, क्योंकि संक्रामक वायरस को रोकने के लिए इस आदमी ने तुरंत सोचा जब की उनके जिले में केवल तीन मामलों की रिपोर्ट थी , यह सराहनीय था।
कार्तिक ने इस एपिसोड में कई ऐसे सवाल पूछे जो कि इस समय बहुत महत्वपूर्ण है । इन सभी सवालों के जवाब नूह बावा ने बड़ी ही संजीदगी के साथ दीए। उन्होंने इस एपिसोड में केरला में कुछ साल पहले आए जलप्रलय का जिक्र किया तथा अब वे किस तरह केरला को कोरोना से बचाने के लिए क्या किया और क्या करने की जरूरत है इस पर उन्होंने कार्तिक से बात की।
इस इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कई मजेदार और हल्के फुल्के सवाल भी पूछे , कार्तिक ने एक सवाल पूछा आप किस चीज से डरते हो तो नूह बावा ने हस्ते हुए जवाब दिया इंटरव्यू से , आपके इंटरव्यु से डरता हूँ , इस बात पर कार्तिक और नूह बावा जमकर हंसे।
एपिसोड के अंत मे कार्तिक खूब सारी गुड न्यूज देते हुए नजर आते है । कार्तिक ने जो गुड न्यूज साझा की है, इस गुड न्यूज में भारत के वंदे भारत मिशन , तथा एक फैमिली जो कोरोना को हराने के बाद उन्होंने 1 लाख डोनेट किये और इसे ही एक सलून वाले के बारे में न्यूज़ दते हुए कहते है , की सलून वाले ने अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख इकठा किये थे पर उन्होंने यह 5 लाख रुपए 600 परिवारों की मदद में खर्च कर दिए , इतना ही नहीं सलूनवाले ने कहा जरूरत पड़े तो वो मदद करने के लिए अपनी जमीन तक बेच देंगे । इन सारी गुड न्यूज लिए आपको कोकी पूछेगा का पांचवा एपिसोड जरूर देखना चाहिए।
हालही में कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपने शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा था की, ‘ नूह बावा – द आईएएस ऑफिसर जिन से कोरोना भी डरता है।’ #KokiPoochega ‘ अभिनेता कार्तिक आर्यन का यूट्यूब चैट शो कोकी पूछेगा को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था तो वही तीसरे एपिसोड में, कार्तिक मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे तथा चौथे एपिसोड में प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करते हुए नजर आये थे।
लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।


