- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
“कोकी पूछेगा” सीरीज़ के जरिये अब कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाएंगे कार्तिक आर्यन
हार्टथ्रोब ऑफ़ दी नेशन कार्तिक आर्यन हेमशा सबको अचंभित करने वाला कार्य करते हैं। कुछ समय पहले कार्तिक ने अपने #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग में कोरोना महामारी से लड़ने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया में तूफान खड़ा कर दिया था.
उस वायरल वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए कार्तिक के इस महत्वपूर्ण प्रयास की प्रशंसा की थी। आज कार्तिक के ने इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जो हमें उनके यूट्यूब चैनल पर आने वाली उनकी एक नयी सीरीज की झलक देता है।
COVID – 19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, कार्तिक आर्यन अपने यूट्यूब चैनल- “कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स” पर एक नया शो लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज को ‘कोकी पूछेगा’ नाम दिया गया है. यह कार्तिक का निकनेम है, उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर प्यार से उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।
कार्तिक COVID – 19 के नायकों जैसे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उन लोगों से बातचीत करेंगे जो इस घातक वायरस का सामना कर रहे हैं और जो सर्वाइवर्स हैं। अपने मोनोलॉग और रैप के माध्यम से सभी को सोशल डिस्टन्सिंग के महत्व को याद दिलाने के बाद, सबके चहेते कार्तिक इस बीमारी से जूझ रहे और जूझ चुके लोगों से अनौपचारिक तरीके से बात करेंगे और इस वैश्विक महामारी के मिथकों को तोड़ने करने की कोशिश करेंगे।
अपनी इस नई सीरीज के बारे में कार्तिक कहते हैं, “COVID-19 वायरस के बारे में लोगों के बीच बहुत सी भ्रांतियां हैं. क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके के बारे में अभी लोगों को सही जानकारी नहीं है। मैंने सोचा कि क्यों न उन लोगों से बात की जाए, जो इस वाइरस से ग्राउंड लेवल पर लड़ रहे हैं या लड़ कर जीत चुके हैं।
मेरा यह प्रयास लोगों को यह जानने और समझने के लिए भी है कि इस वायरस को हम कैसे भगा सकते हैं और इसके लिए हमें बिलकुल घबराना नहीं है, शांत रहकर इसका दृढ़ तरीके से सामना करना है। इस समय देश में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और अलग-अलग विभागों के लोग हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात अथक काम कर रहे हैं।
उस दिशा में यह मेरा एक छोटा-सा प्रयास है. इस शो के जरिये मैं हर भारतीय और भारत के हर घर में कोरोना से बचाव की बातें पहुँचाना चाहता हूँ और सबको इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के प्रति सचेत करना चाहता हूँ।”


