- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरएसवीपी और बावेजा स्टूडियोज़ की फ़िल्म “कैप्टन इंडिया” में कार्तिक आर्यन निभाएंगे पायलट की भूमिका; हंसल मेहता करेंगे निर्देशन!
एंटरटेनमेंट के स्पेस को लगातार नया और पुनर्निर्मित करते हुए, आरएसवीपी और बावेजा स्टूडियोज़ ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ इतिहास के सबसे सफल बचाव कार्यों में से एक को फिर से दिखाने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला व हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, यह प्रेरक एक्शन-ड्रामा कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत होगी जहाँ वह एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे जिसने अनुकरणीय बहादुरी और साहस दिखाया था।
कहानी युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन से प्रेरित है।
इस बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन कहते हैं, “कप्तान इंडिया समान रूप से प्रेरणादायक और रोमांचकारी है और इसके साथ मुझे हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने के लिए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका था। ”
फिल्म निर्माता हंसल मेहता कहते हैं, “‘कैप्टन इंडिया’ जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, एक ऐसे पल को फिर से दर्शाएगा जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है। मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, “कैप्टन इंडिया न केवल अब तक के सबसे बड़े मानवीय कार्यों में से एक की कहानी है, बल्कि अदम्य मानवीय भावना के बारे में भी है, जो बाधाओं के बावजूद असफलता से ऊपर उठता है। हंसल मेहता हमारे समय के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा मानवीय कहानियों के वास्तविक सार को खूबसूरती से कैद किया है। यह निश्चित रूप से कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों के लिए होगी क्योंकि वह ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।”
“‘कैप्टन इंडिया’ एक ऐसी फिल्म है जो एक प्रेरक मानवीय कहानी और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का सही संतुलन है। एक निर्माता के रूप में इसका काफी समय इंतज़ार था और मैं रोनी स्क्रूवाला, हंसल मेहता और कार्तिक आर्यन जैसे समान रूप से पैशनेट टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी।”, लेखक और निर्माता, हरमन बावेजा कहते हैं।
रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, बावेजा स्टूडियोज़ के विक्की बाहरी द्वारा सह-निर्माता इस फ़िल्म में आरएसवीपी की सोनिया कंवर एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।


