- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका ने उनकी जमकर की प्रशंसा जाने क्या है कारण
जब से देश में कोरोना जैसी महामारी ने दस्तक दी है, तभी से युवा दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन अपने अनूठे अंदाज में इस महामारी से लड़ने के लिए लगातार लोगो में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं. अपने इंटरनेट ब्रेकिंग मोनोलॉग, जिसकी प्रशंसा पीएम नरेंद्र मोदी तक ने सार्वजनिक रूप से की, रैप और प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रूपये दान करने के बाद, हाल में कार्तिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज की शुरुआत की है।
इसमें वह कोरोनावायरस सर्वाइवर्स, कोरोना से लड़ाई में मुख्य भूमिका निभा रहे डॉक्टर्स और कर्मचारियों से खास बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो के अभी तक महज दो एपिसोड आये हैं लेकिन इसने आम दर्शकों के साथ-साथ करण जौहर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर से लेकर एकता कपूर जैसी बड़ी शख्शियतों को अपना दीवाना बना लिया है.
इन सितारों ने सोशल मिडिया पर कार्तिक के शो की जमकर सराहना की है. पूरे देश में कार्तिक के इस अनोखे प्रयास की चर्चा हो रही है और अब उनकी बहन, कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बेहद भावनात्मक पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है.
कृतिका ने कुछ हफ़्ते पहले ही कार्तिक के साथ घर के काम करने की एक झलक साझा की थी, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. इस बार उन्होंने अपने भाई की प्रशंसा करते हुए उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट किये हैं, जिसमें वह मुस्कुराते हुए घर पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं.
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “प्रिय कोकी, मैं अब गिनती नहीं कर सकती कि आपने मुझे कितनी बार गर्व महसूस कराया है। इस फेहरिस्त में अब एक और काम जुड़ गया है- “KOKI POOCHEGA”. कमाल की पहल है यह! मुझे यह शो बेहद पसंद है. इस शो के लिए आपने जितनी मेहनत की है, उस पर मुझे गर्व है।” वह आगे कहती हैं कि मुझे इस बात चिढ होती है कि घर पर होने के बावजूद आपके पास मेरे लिए समय नहीं है क्यूंकि आप हर समय इस शो में व्यस्त रहते हैं. लेकिन फिर आपके चेहरे की मुस्कान बता देती है कि आपको अपने इस काम से कितना अधिक प्यार है.
कृतिका सही कहती हैं कि कार्तिक भले ही इस महामारी से लड़ाई में सबसे आगे नहीं हैं, लेकिन एक एक्टर पर वह जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं. छोटा से छोटा प्रयास इस समय मायने रखता है. वह आगे लिखती हैं, “मुझे आशा है कि आपका यह प्रयास न केवल लोगों में जागरूकता लाने का काम करेगा बल्कि लोगों को अपना योगदान करने के प्रेरित करेगा.”
बॉलीवुड से कार्तिक के साथ-साथ शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे तमाम सितारे कोरोना महामारी से लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लगातार अपने सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं.


