- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की “मैरी क्रिसमस” का आगाज़!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की आगामी चर्चित फिल्मों में से एक दिलचस्प कहानी का बज काफी समय से जोरो पर है। यह फ़िल्म क्राइम रोमांस का मजेदार फ्यूज़न होगी, जिसमें इंडस्ट्री की लीडिंग लेडी कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका अदा करेंगी।
आपको बात दें यह फ़िल्म कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड रिलीज “मेरी क्रिसमस” है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और टिप्स फिल्म्स के रमेश तौरानी और जया तौरानी, संजय राउत्रे और केवल गर्ग द्वारा निर्मित, यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को रिलीज़ होगी।
फिल्म के ट्रेलर में राघवन का रोमांटिक सिग्नेचर स्पिन देखा जा सकता है। इस फ़िल्म के जरिये सस्पेंस, सिडक्शन और सरप्राइज फैंस का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक साधारण सी मुलाकात दो अजनबियों के बीच एक ऑब्सेशन बन जाती है, जिसके खतरनाक परिणाम बढ़ते जाते हैं। बाइलिंगुअल फिल्म का ट्रीटमेंट नियो-नॉयर जॉनर पर आधारित है, जिसे पहले बड़े पर्दे पर करने का प्रयास नहीं किया गया है।
यह डार्क रोमांटिक क्राइम थ्रिलर में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फ़िल्म की कहानी का अनुभव करने के लिए कैटरीना और विजय के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


