- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कैटरीना कैफ का यह देसी अंदाज़ जीत लेगा आपका दिल!
मिलिए “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” की सुरैया से
यश राज फिल्म्स की “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” इस दीवाली बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फ़िल्म है। यह अद्भुत विसुअल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जिसमें पहले कभी नहीं देखे एक्शन की भरमार होगी।
“ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” के साथ पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म है।
फ़िल्म की मार्केटिंग रणनीति को ध्यान में रखते हुए, इस मेगा-एक्शन फ़िल्म से हर रोज़ एक करैक्टर पोस्टर रिलीज किया जाएगा। वाईआरएफ ने आज कैटरीना कैफ पर आधारित फिल्म का नया कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें अभिनेत्री अपने सबसे देसी अवतार में नज़र आ रही है।
“ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” में कैटरीना एक बोल्ड सुंदर कलाकार सुरैया की भूमिका में नज़र आएंगी। सुरैया ब्रिटिश भारत की सबसे खूबसूरत लड़की है जिसके प्यार में हर आदमी घुटने टेक देता है। वह देश की सबसे अच्छी नर्तक है जिसे लोग देखना चाहते है।
अभिनेता आमिर खान ने कैटरीना कैफ़ की तारीफ़ करते हुए ट्विटर पर लिखा,”सुरैया जान…. सबसे खूबसूरत ठग ! धूम ३ के वक़्त से मेरा दिल इनपे आया हुआ है… पर कहने की हिम्मत कभी नहीं हुई. कोई अगर इन्हें ये बता दे तो बड़ी मेहेरबानी होगी 😉 #ThugsOfHindostan@yrf@TOHtheFi


