- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस का दूसरा गाना ‘नज़र तेरी तूफ़ान’ रिलीज़!
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म “मेरी क्रिसमस” के लिए दर्शकों में प्रत्याशा बढ़ गई है। फ़िल्म से नया गाना “नज़र तेरी तूफ़ान” रिलीज़ हो गया है। गाने से फैंस और म्यूजिक एनथुसीएस्ट के बीच उत्साह साफ नज़र आ रहा है।
अपनी सोलफूल मेलोडी और बेहतरीन लिरिक्स के साथ, यह गाना म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा कंपोज “नज़र तेरी तूफ़ान” गाना ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी म्यूजिक का खूबसूरती से मिश्रण करता है। कम्पोजीशन में प्रीतम का सिग्नेचर टच नज़र आता है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए एक शानदार अनुभव पैदा करता है। गाने को पापोन ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। नामचीन लिरिसिस्ट वरुण ग्रोवर द्वारा लिखे गए गाने के लिरिक्स, म्यूजिक अरेंजमेंट में एक काव्यात्मक और भावनात्मक गहराई जोड़ते हैं।
श्रीराम राघवन की “मेरी क्रिसमस” में प्रीतम की संगीत प्रतिभा कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बढ़ाती है। गाना “नज़र तेरी तूफ़ान” एक बेहतरीन सिनेमा और संगीत अनुभव का वादा करते हुए, इमोशनल और विजुअल स्पेक्टेकल का एक प्रीव्यू दिखाता है। फिल्म के हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काज़मी, टीनू आनंद, अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जो 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तमिल वर्जन में कैटरीना और विजय ने राधिका सरथकुमार, गायत्री, शनमुगराजन, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स के साथ स्क्रीन साझा की।


