- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
रेड सी फेस्टिवल में कैटरीना कैफ की उपस्थिति ने उनके सिनेमाई योगदान की याद दिलाई!
बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। यह फेस्टिवल “वीमेन इन सिनेमा” का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। वह ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने कार्यक्रम में अपने जीवन के अनुभवों और काम के बारे में भी बात की।
अपने बहुमुखी अभिनय कौशल और कई सफल बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा होने के लिए मशहूर कैटरीना ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पहले दिन का लुक अपने फैंस के साथ साझा किया। पोस्ट का कैप्शन था:
“ए डे एट रेड सी फ़िल्म. सो वंडरफुल टू सी व्हाट ए स्टनिंग फेस्टिवल. टेकिंग अवे सो मेनी वंडरफुल मेमोरीज.”
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में “सेलिब्रेशन ऑफ वीमेन इन सिनेमा” फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में कैटरीना कैफ की उपस्थिति उनकी अपार प्रतिभा और व्यापक प्रशंसा को उजागर करती है। यह भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। कैटरीना के फैंस उनकी आगामी फिल्म, मेरी क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस अपने काम से युवा अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को समान रूप से प्रेरित भी करती हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं।


