- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केबीसी सीज़न 12 के अगले कर्मवीर हैं परिवर्तनवादी अनूप खन्ना, सिल्वेस्टर पीटर
गरीब, बेसहारा लोगों की मदद में जुटे दो इंसान; एक भोजन मुहैया कराते हैं और दूसरे खेलों के जरिए बच्चों के विकास के लिए काम करते हैं
मुम्बई : कौन बनेगा करोड़पति में सामाजिक योद्धाओं के योगदान को सम्मानित करने का अपना सफर जारी रखते हुए सोनी
एंटरटेनमेंट टेलीविजन, इस शो के आगामी कर्मवीर एपिसोड में नोएडा के अनूप खन्ना और दिल्ली के सिल्वेस्टर पीटर के प्रयासों को सलाम करने जा रहा है, जो जरूरतमंदों के पोषण और उत्थान के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
अनूप खन्ना ने अपने परिवार के सपोर्ट से ‘दादी की रसोई’ की स्थापना की, जिसमें उनकी मां की इच्छा के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शुरुआत में 15-20 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता था, जो उनके घर से ही पहुंचाया जाता था, लेकिन अब खन्ना नोएडा में एक स्टॉल के जरिए 400 से 500 लोगों को रोजाना भोजन करा रहे हैं। वो 5 रुपए के न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराते हैं और इस तरह से भूख की समस्या से निपटने में अपना प्रभावी योगदान दे रहे हैं।
दूसरी ओर, पीटर अपनी ‘माई एंजेल्स एकेडमी’ के जरिए फुटबॉल के खेल के साथ झुग्गी बस्ती के बच्चों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इस संस्था की स्थापना 34 साल पहले की थी, जब वे खुद सिर्फ 13 वर्ष के थे। उन्हें प्यार से लोग सिल्वेस्टर भैया कहकर बुलाते हैं, जो नई दिल्ली में विकासपुरी के पास झुग्गी में रहने वाले बच्चों के चौतरफा विकास का सपना पूरा करने की दिशा में निःशुल्क काम कर रहे हैं।
दोनों कर्मवीरों के साथ इस शो में एक्टर रवीना टंडन सेलिब्रिटी चैंपियन के रूप में मौजूद रहेंगी, जिन्होंने खुद 1995 में दो लड़कियों को गोद लिया और उनकी परवरिश की थी। इस शो को मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।


