- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
- पीएनबी ने 'प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026'में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया
- Kunal Kapoor Challenges Elon Musk’s Approach to India; Kamal Haasan Says the Country Is No Colony
KfW IPEX-बैंक द्वारा श्रेई एक्विपमेन्ट फाइनेंस को 10 मिलियन यूरो के लोन की पेशकश
बैंक ने भारत में जर्मनी से होने वाले निर्यात की फाइनेंसिंग की
कोलकाता. एक्सपोर्ट फाइनेंसिंग के एक ट्रांजैक्शन की सफल समाप्ति के साथ KfW IPEX-बैंक ने श्रेई इक्विपमेन्ट फाइनेंस लिमिटेड (‘‘एसईएफएल’’) के लिये भारत में कंस्ट्रक्शन मशीनरी का निर्यात सक्षम किया है। इसके लिये कंपनी को 10 मिलियन यूरो का फ्रेमवर्क लोन दिया जा रहा है। इस फाइनेंसिंग को यूलर हर्मीस के कवर से सहायता मिली है।
इस प्रतिबद्धता के माध्यम से, KfW IPEX-बैंक भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में उपयोग के लिये आधुनिक और ऊर्जा बचाने वाली कंस्ट्रक्शन मशीनरी प्रदान करने में मदद कर रहा है। एक जर्मन कंस्ट्रक्शन मशीन उत्पादक द्वारा फाइनेंस्ड मशीनरी में एस्फाल्ट मशीनें, रोड पेवर्स और रोलर्स शामिल हैं।
KfW IPEX-बैंक के मैनेजमेन्ट बोर्ड के मेम्बर एंड्रीयाज उफर ने समझाते हुए कहा, ‘‘खासकर इस समय जर्मन और यूरोपियन निर्यात उद्योग को सहयोग देना महत्वपूर्ण है। यह फाइनेंसिंग बहुत सफल है, क्योंकि यूलर हर्मीस के साथ एक फ्रेमवर्क कवर एग्रीमेन्ट पर भरोसा कर सके। इस प्रकार हमने एक अंतर्राष्ट्रीय निर्यात फाइनेंसिंग एग्रीमेन्ट के अंतर्गत कम मूल्य के तकनीकी उपकरण की फाइनेंसिंग की है।’’
इसकी प्रशंसा में एसईएफएल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन्द्र कुमार व्यास ने कहा, ‘‘हमारे साथ KfW IPEX-बैंक की भागीदारी जारी रहने से वाकई प्रोत्साहन मिलता है। श्रेई में हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिये उपकरण के जीवनचक्र का समाधान निर्मित करने में विश्वास किया है और उस प्रयास में उत्पादकों के साथ भागीदारी महत्वपूर्ण बन जाती है।
इस पहल से हमारे जर्मन और यूरोपियन उत्पादक भागीदारों को ग्राहकों से हमारे मजबूत जुड़ाव का फायदा मिलेगा, साथ ही हम क्रेडिट की खरीदारी में जोखिम की समझ भी रखते हैं। हम भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रमों की उम्मीद करते हैं।’’
एसईएफएल उधार लेने वाला है, जिसकी संस्थापना साल 2008 में हुई थी। यह एकल भारतीय निर्माण कंपनियों से ऑर्डर लेता है और संबद्ध यूजर्स को नई ऑॅर्डर की गई मशीनें उपलब्ध कराता है।
इस फाइनेंसिंग के साथ KfW IPEX-बैंक आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण समय में भी जर्मन और यूरोपियन निर्यात उद्योग को सहयोग देने का अपना संकल्प दोहरा रहा है।


