- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
फैंस की भारी डिमांड पर, “केजीएफ 2” का टीज़र हुआ रिलीज़!
होमबेल फिल्म्स, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ़ से आप सभी को 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमने एक साथ जो सफ़र तय किया है वह खूबसूरत रहा है और हम उन यादों को प्यार से संजोते हैं। हमारे साथ खड़े रहने के लिए हम आपको तह दिल से धन्यवाद कहते है, जहाँ आपने केजीएफ चैप्टर 1 को अपना माना है और इसे दर्शकों के एक बड़े समूह तक पहुंचाने में मदद की है।
नए साल की खूबसूरत शुरुआत करते हुए, हमें आपको यह सूचित करने में अत्यंत खुशी महसूस हो रही है कि केजीएफ चैप्टर 2 इस साल रिलीज़ की जाएगी और यश के जन्मदिन के अवसर पर एक उपहार के रूप में, हमने इसका पहला लुक ‘केजीएफ चैप्टर 2 टीज़र’ 7 जनवरी, 2021 के दिन रात 9:29 बजे होमबेल फिल्म्स के यूट्यूब चैनलरिलीज़ कर दिया है।
“Here’s an early surprise for all of you! #KGF2Teaser out at 9.29 pm!
https://youtu.be/Qah9sSIXJqk
@VKiragandur @prashanth_neel @hombalefilms @duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7 @BasrurRavi @bhuvangowda84″
एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स को इस साल सिनेमाघरों में मेगा महत्वाकांक्षी केजीएफ चैप्टर 2 को हिंदी में प्रस्तुत करते हुए अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।
केजीएफ भारतीय सिनेमा का गौरव रहा है और आगे भी रहेगा। हम आपके शक्तिशाली समर्थन और प्यार की आशा करते हैं। नया साल सभी के लिए सकारात्मकता, शांति और खुशी ले कर आये।
आपका अपना,
होमबेल फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स।


