- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
Khatabook का “Pagarkhata ऐप” स्टोरकीपर को स्टाफ अटेंडेंस और वेतन को फ़ोन पर मैनेज करने में मदद करता है।
ये मोबाइल-फर्स्ट ऐप, मर्चेंट द्वारा किए जाने वाले कई तरह के स्टाफ़ मैनेजमेंट ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए 13 भाषाओं में उपलब्ध है।
दिसंबर 2020: भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते फिनटेक स्टार्ट-अप, Khatabook ने, एक नया कर्मचारी मैनेजमेंट प्लेटफार्म, Pagarkhata ऐप लॉन्च किया है। एप्लिकेशन मासिक/प्रति घंटा वेतन, उपस्थिति/अवकाश, सैलरी स्लिप, सैलरी कैलकुलेशन, भुगतान, इत्यादि जैसे कार्यबल से संबंधित कार्यों को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है।
Pagarkhata ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस से लैस है, जो भाषाई पृष्ठभूमि के कारोबार मालिकों के लिए परेशानी मुक्त पहुँच को सक्षम बनाता है। यह एप्लिकेशन वर्तमान में एंड्रॉयड उपकरणों के लिए उपलब्ध है।
सैलरी मैनेजमेंट और अटेंडेंस ट्रैकिंग की सुविधा के साथ Pagarkhata, Khatabook ऐप की सबसे ज़रूरी सुविधा फाइनेंशियल मैनेजमेंट कैपबिलटी का ही एक्सटेंशन है। Khatabook ऐप के यूज़र बेस ने अभी से ही Pagarkhata ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
Pagarkhata ऐप के साथ बिज़नेस, स्टाफ़ रिकॉर्ड को मैनेज और मेन्टेन करने, व्यक्तिगत स्टाफ़ के पेमेंट साइकिल में तेज़ी लाने, मतभेद को कम करने, वेतन के कैलकुलेशन में मानवीय गलतियों को खत्म करने, डिजिटली सैलरी का पेमेंट करने और स्टाफ मैनेजमेंट से संबंधित इसी तरह के और भी कई कामों को आसान बनाने में लगने वाले समय की बचत कर सकते हैं। इस ऐप का उद्देश्य, रोज़ाना के ऑपरेशन को व्यवस्थित करके और प्रॉडक्टिव ऑउटपुट पर एक पॉज़िटिव असर डालकर, भारत में MSME इकोसिस्टम बनाना है।
Khatabook के सह-संस्थापक, और सीईओ, रवीश नरेश, ने इसके लॉन्च के अवसर पर कहा कि – “भारत के MSMEs को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए Pagarkhata हमारे मिशन की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। स्टाफ़ मैनेजमेंट प्लेटफार्म डिजिटल दुनिया के लिए एक नई अवधारणा नहीं है। लेकिन अब तक, इस तरह के प्लेटफॉर्म केवल संगठित व्यवसायों और कॉर्पोरेट्स की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
छोटे किराना स्टोर, सैलून, बिजली की दुकानों जैसे अन्य कई व्यापारियों को भी अपने कार्यबल प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान की आवश्यकता है। Pagarkhata ऐप, मोबाइल-फर्स्ट अप्रोच और इस सेगमेंट के लिए खासतौर से डिज़ाइन किये गए आसान यूज़र इंटरफ़ेस के साथ, MSME वर्कफोर्स मैनेजमेंट की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक डिजिटल सॉल्यूशन है।”
Pagarkhata ऐप के साथ शुरुआत करना बेहद आसान है:
- ऐप डाउनलोड करें
- अपना व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरण दर्ज करें
- अपने कर्मचारियों का विवरण दर्ज करें और फोन पर कर्मचारियों के डिजिटल प्रबंधन के साथ शुरू करें


