- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
खुशाली कुमार अपने किरदार में ढलने के लिए शूटिंग शेड्यूल से पहले आईं झांसी
खुशाली कुमार, फिल्म डेढ़ बीघा जमीन में प्रतीक गांधी के विपरीत अपनी रोमांचक भूमिका के लिए काफी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग अद्भुत और सांस्कृतिक समृद्ध शहर झांसी में की जा रही है। खुशाली इस शहर में कभी नहीं गई हैं।
एक्ट्रेस को अपनी कला में एक परफेक्शनिस्ट के रूप में जाना जाता है। वे शहर को बेहतर ढंग से समझने और किरदार में उतरने के लिए अपने शूटिंग शेड्यूल से कुछ दिन पहले झांसी पहुँची। उन्हें शहर की गलियों में साइकिल चलाते हुए और नदी के शांत किनारों पर सूर्यास्त को निहारते हुए शाम बिताते हुए देखा गया था।
इस वीडियो के लुक से निश्चित रूप से ऐसा प्रतीत होता है कि खुशाली फिल्म डेढ़ बीघा जमीन में एक शानदार प्रदर्शन करने की राह पर हैं। साथ ही जिस परिवेश में वे शूटिंग कर रही हैं, उसके बारे में अधिक जानने की ललक सभी में गहराई से है।


