- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किआ मोटर्स ने विश्वस्तरीय कारों का प्रदर्शन इंदौर में किया
इंदौर में एक डिज़ाईन टूर में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी ऑटो निर्माता, किआ मोटर्स ने अपनी दो विश्वस्तरीय कार का प्रदर्षन किया। कंपनी 2019 की दूसरी छमाही में बहुप्रतीक्षित, किआ SP2i लॉन्च करने वाली है। इसका उद्देश्य तीन सालों में भारत के सर्वोच्च 5 ऑटोनिर्माताओं में अपनी जगह बनाना है। भारत में पहले उत्पाद के लॉन्च के बाद हर छः माह में कार लॉन्च करते हुए किआ 2021 तक अपने पोर्टफोलियो में कम से कम 5 वाहन षामिल करने की योजना बना रही है।
29 जनवरी, 2019 को किआ मोटर्स इंडिया ने आंध्रप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और भारत में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के एम्बेसडर, श्री शिन बोंगकिल की उपस्थिति में ट्रायल ऑपरेशन प्रारंभ किए। इस समारोह में श्री हांग-वू पार्क, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन एवं श्री कूख्यूं शिम, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, किआ मोटर्स इंडिया भी मौजूद थे। समारोह के दौरान किआ ने भारत के लिए अपनी पहली कार- SP2i के ढंके हुए उत्पादन रूपांतर का प्रदर्शन भी किया। इसकी टेस्ट ड्राईव श्री एन. चंद्रबाबू नायडू तथा किआ मोटर्स के नेतृत्व ने ली। इसके साथ ही भारत में किआ के आगमन एवं ब्रांड के सिद्धांत ‘‘पॉवर टू सरप्राईज़’’ का उत्साह काफी बढ़ गया।
किआ मोटर्स ने भारत में प्रवेष ऑटो एक्स्पो 2018 में किया और अपनी 16 सर्वोच्च ग्लोबल श्रृंखलाओं का प्रदर्षन किया, जिसमें ऑटो एक्स्पो में सबसे ज्यादा पसंद की गई, SP2i भी षामिल थी। आगामी कार, SP2i कंपनी के अनंतपुर प्लांट में निर्मित की जा रही है एवं 2019 की दूसरी छमाही में बाजार में उतरेगी। यह कार विष्वस्तरीय गुणवत्ता, बेहतरीन डिज़ाईन एवं अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से सुसज्जित होगी।
भारत एवं भारत के ‘रॉयल बंगाल टाईगर’ के शक्तिशाली चेहरे से प्रेरित इस कार में किआ की सबसे मषहूर और खास विषेशता – ‘टाईगर नोज़ ग्रिल’ है, जो चीफ डिज़ाईन ऑफिसर, श्री पीटर श्रेयर द्वारा डिज़ाईन की गई है। यह कार ‘मेक इन इंडिया’ सेगमेंट में पूरी तरह फिट बैठती है और इसमें वह हर खूबी है, जो भारतीय ग्राहक चाहते हैं। इसमें स्पोर्टी व स्टाईलिश डिज़ाईन के साथ अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी भी है।
536 एकड़ का यह विषाल संयंत्र तैयार है तथा इसमें प्रतिवर्श 300,000 से अधिक वाहन बनाने की क्षमता है। यह क्षेत्र में 3000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां एवं 7000 से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां निर्मित करेगा। किआ ने लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है तथा इसके वेंडर पार्टनर्स उच्च गुणवत्ता के स्थानीय विनिर्माण कौषल का विकास करने के लिए विष्वस्तरीय टेक्नॉलॉजी सुनिश्चित करेंगे। इंटीग्रेटेड ऑटोमोटिव प्रोडक्षन इकाई, अनंतपुर प्लांट में लेटेस्ट प्रोडक्षन टेक्नॉलॉजी का उपयोग किया जाएगा। इसमें प्रेस, बॉडी एवं पेंट शाप को 300 से ज्यादा रोबोट ऑटोमेट करेंगे।
यह प्लांट हाईब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहन भी बना सकता है। किआ को इस बात में बहुत गर्व है कि इस प्लांट में सबसे उन्नत ग्लोबल टेक्नॉलॉजी, जैसे रोबोटिक्स एवं कृत्रिम योग्यता है तथा यह संयंत्र अपने अंदर 100 प्रतिशत वाटर रिसाइक्लिंग की क्षमताओं के साथ पर्यावरण के लिए अत्यधिक मित्रवत है। इसके अलावा इस प्लांट में पांच एकड़ में फैली प्रशिक्षण सुविधा भी है, जो संयंत्र में प्रवेश स्तर की नौकरी पाने के लिए आवष्यक कौषल प्रदान करने के उद्देष्य से कौशल विकास के लिए ऑटोमोबाईल्स में बेसिक टेक्निकल कोर्स (बीटीसी) प्रदान करती है। भारत में कंपनी का प्रवेश कोरिया, स्लोवाकिया, चीन, यूएसए और मैक्सिको में कंपनी के अन्य संयंत्रों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारत में प्रवेष करते हुए किआ हर छः माह में कारें लॉन्च करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी तथा 2021 तक कम से कम 5 वाहन अपने पोर्टफोलियो में शमिल कर लेगी। ‘द पॉवर टू सरप्राईज़’ की वैष्विक प्रतिबद्धता के साथ किआ ऐसे अनुभव प्रदान करना चाहती है, जो अपेक्षाओं से बढ़कर हों। यह ब्रांड भविष्य की मोबिलिटी, डिज़ाईन, उत्पाद एवं क्षमता तथा विष्वस्तरीय वाहन मेंटेनेंस और रिपेयर सेवाओं पर केंद्रित है, ताकि देश में भारतीय ग्राहकों को कार के स्वामित्व का सर्वश्रेश्ठ अनुभव प्रदान करके मजबूत आधार विकसित किया जा सके।
किआ मोटर्स कॉर्पोरेषन ने 2008 के बाद से अपनी ग्लोबल सेल्स दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ा ली। पिछले साल इसने 2.8 मिलियन कारें बेचीं। 2025 तक 16 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने के किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन के ग्लोबल विज़न तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को हराभरा एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य के अनुरूप किआ मोटर्स इंडिया, अनंतपुर संयंत्र में हाईब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहन निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध और आष्वस्त है। हाल ही में कंपनी ने आंध्रप्रदेष सरकार के साथ एक समझौतापत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत यह आंध्रप्रदेश सरकार को 3 नीरो कार – हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड एवं ईवी प्रदान करके ‘पार्टनरषिप फॉर फ्यूचर ईको मोबिलिटी’ पर सहयोग करेगी।
किआ के वाहन आज दुनिया में सर्वोच्च क्वालिटी के हैं। किआ ने अमेरिका में बिकने वाले सभी अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाईल ब्रांडों को पीछे छोड़ दिया है और जेडी पॉवर की इनीशियल क्वालिटी स्टडी में लगातार चार सालों तक सबसे ऊपर रही। यह क्वालिटी बनाए रखने के लिए कंपनी भारत में घरेलू प्रतिभा को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करने पर केंद्रित है, ताकि वैष्विक क्वालिटी से समझौता किए बिना उत्पादों में सर्वोच्च स्तर का लोकलाईज़ेशन किया जा सके।


