- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किया मोटर्स ने दिवाली के मौके पर बढ़ाईं अपने ग्राहकों की खुशियां; कंपनी ने आफ्टरसेल्स सर्विस को बनाया कॉन्टेक्टलेस और पेपरलेस, साथ ही दो नई सर्विस पहलें शुरू कीं
यह पूरी तरह से बिना किसी के संपर्क में आए पेपरलेस तरीके से ऑफ्टर सेल्स प्रक्रिया शुरू करने वाली भारत की पहली ओईएम कंपनी बन गई है
नई दिल्ली. किया मोटर्स कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने इस दिवाली पर सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाते हुए अपने उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस ऑफ्टर सेल्स सर्विस लॉन्च की। कंपनी ने उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से व्हीकल सर्विस ओनरशिप के अनुभव से रूबरू कराने की भी पहल की। इसी के साथ कंपनी ने ‘एडवांस्ड पिक अप एंड ड्रॉप प्रोग्राम’ भी शुरू किया है जो उपभोक्ताओं को नो कॉन्टैक्ट पिकअप एंड ड्रॉप सर्विस मुहैया कराती है।
कंपनी पूरी तरह पेपरलेस प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को लाइव व्हीकल ट्रैकिंग की सुविधा भी देती है। कंपनी का लक्ष्य कस्टमर्स को एक असाधारण स्वामित्व का अनुभव देना है। किया मोटर्स इंडिया एक नई “माई कन्वीनिएंस” सर्विस संबंधी पहल भी लॉन्च की है, जो अपने कस्टमर्स को व्यक्तिगत रूप से वाहन के मेंटेनेंस का ऑफर देती है। इन दोनों पहल के साथ कंपनी का लक्ष्य ऑप्टर सेल्स सर्विस के अनुभव को नए सिरे से पारिभाषित करना है।
कंपनी ने अपनी सर्विस प्रक्रिया को व्यक्तिगत स्तर पर डिजिटाइज किया है जिससे उपभोक्ताओं को बेहतरीन अनुभव मिलता है। उपभोक्ताओं पर केंद्रित ओनरशिप का अनुभव बढ़ाने वाली पहल ब्रैंड की “प्रॉमिस टु केयर” की ऑफ्टरसेल्स पहचान पर जोर देती है। इससे कंपनी किसी रुकावट और परेशानी के बिना कस्टमर को ओनरशिप का अनुभव ऑफर करती है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक और चीफ सेल्स ऑफिसर श्री ताई-जिन पार्क ने अपनी नवीनतम ऑफ्टरसेल्स पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इस संकटकालीन अभूतपूर्व समय में कस्टमर्स की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमें भारत की पहली ओईएम कंपनी बनने पर गर्व है, जिसने पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस ऑफ्टर सेल्स सर्विस की प्रक्रिया लॉन्च की है। इस दिवाली पर हम अपने ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए उन्हें बिना किसी के संपर्क में आए कॉन्टैक्टलेस और सुरक्षित ऑफ्टर सेल्स सर्विस का गिफ्ट देना चाहते हैं।
इसके साथ ही हम मौजूदा समय में बाजार में आए अंतर को भी भरना चाहते हैं। कंपनी द्वारा लॉन्च की गई माई कन्वीनिएंस नामक नई पहल इसी तथ्य का एक सबूत है। इस पहल से उपभोक्ताओं को न सिर्फ क्वॉलिटी सर्विस ऑफर की जाती है बल्कि हम अपने ग्राहकों को एक व्यक्तिगत व्हीकल मेंटेनेंस प्रोग्राम भी ऑफर करते हैं। इस पहल के साथ हमने अपने समझदार उपभोक्ताओं को बेहतरीन प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करने की अपनी प्रतिबद्धता फिर से जताई है।“
एडवांस्ड पिक एंड ड्रॉप प्रोग्राम:
यह प्रोग्राम दक्षिण कोरिया के “अनटैक्ट” के कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जिसका मतलब किसी के सीधे संपर्क में न आना होता है। इस प्रोग्राम ने कंपनी के पूरे ऑफ्टर सेल प्रोसेस को कॉन्टेक्टलेस बना दिया है, जिसमें व्हीकल पिकअप एंड ड्रॉप सर्विस भी शामिल है। इस पहल का लक्ष्य बिना किसी के संपर्क में आए कस्टमर को सर्विस उपलब्ध कराना है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखना सुनिश्चित किया जाता है। अपनी इस पहल के साथ किया मोटर्स देश की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है, जो पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस ऑफ्टर सेल्स सर्विस कस्मटर्स को ऑफर कर रही है। इस पहल के अलग-अलग और मुख्य बिंदु निम्नलिखित है :
- ड्राइवर सुरक्षा प्रदान करने वाले सीट कवर और प्रोटेक्शन किट का प्रयोग करेंगे
- पिक अप से पहले ड्राइवर के प्रासंगिक दस्तावेज जैसे कंपनी आईडी और विजिटिंग कार्ड ग्राहकों से शेयर किए जाएंगे
- ऐप बेस्ड पेपर लेस सर्विस के माध्यम से पिक एंड ड्रॉप प्रोसेस को अमल में लाया जाएगा।
- अलग अलग चरणों में उपभोक्ताओं को एसएमएस से अलर्ट किया जाएगा।
- उपभोक्ताओं को हर पिक अप और ड्रॉप के लिए अपने मोबाइल पर मैप बेस्ड लाइव वीइकल ट्रैकिंग की सुविधा दी जाएगी
माई कन्वीनिएंस
अपने उपभोक्ताओं के लिए व्हीकल सर्विसिंग प्रोसेस को व्यक्तिगत करने की कोशिश में किया मोटर्स इंडिया ने नया सर्विस प्रोग्राम “माई कन्वीनिएंस” लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम “प्रॉसिम टु केयर” की ऑफ्टर सेल्स पहचान के तहत लॉन्च की गई है। यह पहल उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार सर्विस पैकेज को व्यक्तिगत बनाने के काबिल बनाती है। यह पहल मुद्रास्फीति से भी उपभोक्ताओं का संरक्षण करती है।
इसके साथ ही उच्च दर्जे की पारदर्शिता और लचीलेपन भी उपभोक्ताओं को ऑफर करती है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को 2 विकल्पों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनना पड़ता है। इसमें पहला प्री-पेड मेंटेनेंस (पीपीएम) और दूसरा कार पैक सर्विस है। उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सर्विस का चयन कर सकते हैं।
1. प्री-पेड मेटेंनेंस (पीपीएम) : पीपीएम के तहत समय-समय पर मेंटनेंस शेड्यूल के तहत कस्टमर्स को किया के ओरिजिनल पार्ट्स, ऑयल और लेबर सर्विसेज की कवरेज दी जाती है। यह कार को खरीदे हुए वर्षों और कार की ओर से तय की गई दूरी पर आधारित होता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को वर्ष में एक बार व्हील अलाइनमेंट, बैलेसिंग और टायर रोटेशन की सुविधा मिलती है। इस पैकेज के तहत उपभोक्ताओं की काफी बचत होती है और उन्हें मुद्रास्फीति से सुरक्षा मिलती है। पीपीएम चार पैकेज में आता है, जिसका उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सकते हैं।
(ए) 2 साल या 20 हजार किलोमीटर
(बी) 3 वर्ष या 30 हजार किलोमीटर
(सी) 4 वर्ष या 40 हजार किलोमीटर
(डी) 5 वर्ष या 50 हजार किलोमीटर
2. केयर पैक (केयर केयर सर्विसेज) : माई कन्वीनिएंस सर्विस संबंधी पहल का एक अन्य तत्व केयर पैक है, जिसका लक्ष्य उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करना है। उपभोक्ताओं को कार पैक के चार अनोखे और बेमिसाल पैकेज में से एक को चुनना पड़ता है, जिसमें प्रिवेंटिव केयर, फ्रेश केयर, एसी केयर और हाइजीन केयर शामिल हैं। हर पैकेज में दो सर्विस होती है, जिसे उपभोक्ता अपनी सर्विस अवधि में एक बार हासिल कर सकते हैं। हर पैक के तहत कवर की गई कार सर्विसेज निम्नलिखित हैं।
| प्रिवेंटिव केयर | फ्रेश केयर | एसी केयर | हाईजीन केयर |
| अंडरबॉडी कोटिंग | इंटीरियर एनरिचमेंट | एसी इवापोटर्स क्लीनिंग | फ्यूमिगेशन |
| रोडेंट रिपीलेंट | एक्टीरियर एनरिचमेंट | एसी डिसइन्फेक्टेंट | कार्बन एयर फिल्टर |
इसके अलावा उपभोक्ताओं को अलॉय या व्हील केयर की कॉम्पिलीमेंट्री सर्विस मिलती है। उन्हें इस प्रोग्राम की अवधि के दौरान ली गई दूसरी कार सर्विसेज के लिए अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिलती है। इस प्रोग्राम का लाभ हासिल करने के लिए उपभोक्ता किया आउटलेट्स पर सेल और सर्विसिंग के दौरान 5 चरण की सामान्य प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता इस कार्यक्रम का लाभ किसी भी किया व्हीकल की खरीद के 1 साल तक या गाड़ी के 10,000 किमी तक चलने के दौरान हासिल कर सकते हैं।


