- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नागपुर से शिशु का अपरहण कर ले जा रहा था नेपाल
इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार
इंदौर. 4 वर्षीय शिशु का नागपुर से अपहरण कर, इंदौर तथा दिल्ली के रास्ते नेपाल ले जाने वाला अपहणकर्ता को इंदौर क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. नागपुर से आज इंदौर अपहरणकर्ता पहुंचा था. आरोपी इंदौर से दिल्ली जाने के लिये वोल्वो बस का टिकट बुक करा चुका था. आरोपी के कब्जे से शिशु बरामद कर लिया गया है. अपहरणकर्ता तिंगतौलिया नेपाल का रहने वाला है. काम के सिलसिले में भारत आता है. आरम्भिक पूछताछ में सन्देह हुआ है कि आरोपी बच्चे को नेपाल में बेच सकता था. बच्चे को दूध पिलाने के बहाने होटल बुलाया मौका देखकर शिशु को ले भागा.
जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस द्वारा डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र को सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति 4 वर्ष के मासूम का अपहरण कर इंदौर के रास्ते लेकर भाग रहा है. प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को जांच के लिए निर्देशित किया गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच के दौरान आरोपी फारूख उर्फ बम्बईया खान पिता इब्राहिम खान (55) मूल निवासी वार्ड नम्बर 13 विराटनगर, भूमि प्रशासन चौक तिंगतौलिया नेपाल हाल मुकाम कोहिनूर होटल नागपुर को पकड़ा. इसके कब्जे से 4 वर्ष के मासूम बच्चे अदनान को बरामद किया.
यह है मामला
फिरदोस फातिमा पति शब्बीर खान (30) निवासी परभणी ने शक्करदारा थाना नागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पति व बच्चों सहित फुटपाथ के आसपास रहती है जिसके बेटा अदनान उम्र करीबन 4 वर्ष को जबरन नामक व्यक्ति अपहरण कर के ले गया. मामले में नागपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के संबंध में इंदौर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद उसके रास्ते को ट्रेस करते हुये इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम ने आरेापी को ढक्कनवाला कुआं के पास इंदौर से धरदबोचा और शिशु को भी बरामद किय.। आरोपी वोल्वो बस से नागपुर से आया था तथा आज शाम की वोल्वो बस से दिल्ली के रास्ते नेपाल जाने वाला था.
पालिश का काम करता है आरोपी
आरोपी से की गई आरंभिक पूछताछ में शिशु को कहाँ ले जाता तथा क्यों अपहरण कर के लाया आदि तथ्य सन्देहास्पद है. नेपाल जाकर शिशु का वह क्या करताइस सम्बन्ध में नागपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर खुलासा करेगी. आरोपी वर्ष 1996 में नेपाल से काम के लिये भारत आया था तथा तबसे महाराष्ट्र के अधिकांश शहरों में जैसे मुंबई थाणे, पुणे, औरंगाबाद व नागपुर आदि जगहों पर काम के सिलसिले में रहा तथा हर साल छ: माह में नेपाल जाता रहता था. आरोपी लकड़ी पालिश का काम करता है जोकि काम के सिलसिले में नागपुर में होटल कोहिनूर में नौकरी करता था. वहां पर अपहृत शिशु के परिजनों से संपर्क में आया. पहले बच्चों को दूध, बिस्किट और टॉफी उनसे निकटता बढ़ाई. मौका पाकर बच्चे का अपहरण कर भाग लिया.
नशे का आदी है आरोपी
आरोपी गांजे के नशा करने का भी आदी है। आरोपी के कब्जे से नगदी करीबन 15 हजार रूपये, दैनिक उपयोग की वस्तुुओं से भरा बैग तथा इंदौर से दिल्ली जाने के लिये बुक कराया गया टिकट बरामद हुआ है. आरोपी को पकडक़र शिशु को दस्तयाब कर क्राईम ब्रांच ने हिरासत में लिया है बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु नागपुर पुलिस को सूचित किया गया है. उनके आने पर आरोपी तथा शिशु को नागपुर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा.


