- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
इंडियन आइडल 12 के सेट पर आए किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार!
मुम्बई : बीते 11 वर्षों से इंडियन आइडल देश के सबसे बेहतरीन म्यूज़िकल टैलेंट्स को प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस शो ने हमेशा एक से बढ़कर एक गायन प्रतिभाओं को पेश किया है! इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस हफ्ते इंडियन आइडल 12 के मंच पर महान गायक किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार, इस सीजन के कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।
यह एक स्पेशल एपिसोड होगा, जिसमें भारतीय संगीत के लेजेंड्स किशोर कुमार और आर. डी. बर्मन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर शो के टॉप 14 फाइनलिस्ट्स, किशोर कुमार के बेटे के सामने परफॉर्म करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित थे।
उन्होंने बताया, “सुमित सर के सामने गाना वाकई बहुत सम्मान की बात है। उनकी खुद की आवाज बड़ी जादुई और मोहक है। उनकी आवाज किशोर दा से काफी मिलती-जुलती है। हम इस बात के लिए बेहद कृतज्ञ हैं कि हमें यह मौका मिला। इंडियन आइडल ने हमें हमेशा चौंकाया है!”
इस स्पेशल ट्रिब्यूट एपिसोड में सुमित कुमार के आने से सारे जज भी बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा, “सुमित सर का आज हमारे बीच आना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उनमें किशोर दा की जीती-जागती झलक है और हम उनकी आवाज और प्रतिभा का सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं।“


