- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केएल डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने सिंगल ड्रीम कंपनी से रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्लेसमेंट ऑफर्स पाने का बनाया रिकॉर्ड
• 18 कंपनियों ने विश्वविद्यालय के छात्रों को पीपीओ (PPOs) का ऑफर दिया; डेलॉयट ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में -104 छात्रों को जॉब ऑफर किया
• 20 लाख रुपये सलाना के उच्चतम वेतन पैकेज के साथ प्रमुख कॉरपोरेट्स में प्लेस किए गए 200+ छात्रों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव की सफल शुरुआत
वड्डेश्वरम (विजयवाड़ा)/ हैदराबाद अगस्त 2021: स्नातक और उच्च शिक्षा के लिए देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शुमार, केएल डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्थिक परेशानियों के बावजूद, जानी-मानी कंपनियों ने अगस्त 2021 के महीने में 14 दिनों की अवधि के भीतर विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को 212 प्लेसमेंट ऑफ़र दिए हैं। जहां एनालॉग डिवाइसेज ने 20 लाख रुपये सालाना (एलपीए) के उच्चतम वेतन पैकेज का ऑफर दिया वहीं, डेलॉइट ने सबसे अधिक 104 जॉब ऑफर दिए।
नामी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने विश्वविद्यालय के छात्रों को उनकी ड्रीम और सुपर ड्रीम कंपनियों में जॉब ऑफर करने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। अमेज़ॅन, डेलॉइट, मोटोरोला सॉल्यूशंस, हैकविथ इन्फी, एनालॉग डिवाइसेस, एडोब इंडिया (इंटर्न ऑफर), जोश टेक्नोलॉजीज, मेंटर ग्राफिक्स, इंफॉर्मेटिका, एगाइल सॉल्यूशंस, मेट्रिक स्ट्रीम, सीडीके ग्लोबल एकोलाइट टेक्नोलॉजीज, कोशेंट टेक्नोलॉजीज, प्रोविडेंस ग्लोबल सॉफ्टवेयर, टीईके सिस्टम्स, यूएसआई जैसे प्रमुख रिक्रूटर्स ने विश्वविद्यालय से रिक्रूटमेंट के लिए वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किए।
केएल डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, इआर. कोनेरू सत्यनारायण ने कहा “कोविड -19 की वजह से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद, हमारे छात्रों ने कई प्रमुख कंपनियों से प्री-प्लेसमेंट ऑफर हासिल किए। यह एकेडमिक्स और स्किल ट्रेनिंग देने में हमारी गुणवत्ता का प्रमाण है। प्लेसमेंट सीजन 2021-22 की इस उत्साहजनक शुरुआत में सफलता पाने में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हैं। मौजूदा प्लेसमेंट सीज़न में, 2 सप्ताह के भीतर 210+ प्लेसमेंट ऑफ़र्स दिए गए।”
इस अवसर पर, केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के, प्रभारी कुलपति, डॉ जीपी सारधि वर्मा ने कहा, “ यह देखकर खुशी होती है कि हाल ही में आयोजित ऑनलाइन ड्राइव के माध्यम से 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आगे आई हैं। हमारा प्लेसमेंट सेल पूरे साल कंपनियों और ग्रेजुएट्स के बीच संपर्क बनाए रखने में लगा रहता है। कैंपस इंटरव्यू/प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से नौकरी पाने वाले छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। छात्रों को तैयार करने के लिए, स्पेशलाइज्ड स्किल्स प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं, और छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी पाने में मदद करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाती है।”

ट्रेनिंग और प्रोग्रेशन डिविजन ने छात्रों को सी, सी ++, पाइथन, जावा प्रोग्राम्स पर वर्बल, क्वांट, एप्टीट्यूड, रीजनिंग और लॉजिक पर ट्रेनिंग दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के स्किल डेवलपमेंट डिविजन द्वारा सेल्सफोर्स, सर्विसनाउ, पेगा, ऑटोमेशन एनीवेयर, टेससॉल्व, बाइटएक्सएल, हुवेई, एनआई, सिस्को, एडब्ल्यू और माइक्रोसॉफ्ट अज़ूर पर इंडस्ट्री स्किल सर्टिफिकेशन और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स आयोजित किए जाते हैं।
14 दिनों के भीतर, 4 छात्रों ने INR 20 एलपीए से अधिक के ऑफर्स हासिल किए हैं, 18 छात्रों को INR 15 LPA से अधिक, 44 छात्रों को INR 12 LPA से अधिक, 170 छात्रों को INR 7.5 LPA से अधिक के ऑफर मिले हैं, वहीं 212 छात्रों को INR 5 LPA से अधिक के ऑफर मिले हैं।


