- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जानिये ऑपरेशन वैलेंटाइन के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने क्या कहा!
मानुषी छिल्लर की बहुप्रतीक्षित हिंदी और तेलुगु भाषा की फ़िल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन का ऑफिशियल ट्रेलर आज हैदराबद में एक शानदार इवेंट में जारी किया गया। ट्रेलर लॉन्च छिल्लर के सफल करियर में एक अहम माइलस्टोन साबित हुआ। इस फ़िल्म से उन्होंने मल्टीलिंगुअल सिनेमा में कदम रखा है।
इस अवसर पर एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कहा “जब मैं ट्रेलर देखती हूं, मेरे डायरेक्टर शक्ति, को-स्टार वरुण और हमारी टीम के अटूट सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए मेरा दिल आभार से भर जाता है। यह मेरी यात्रा का एक अहम क्षण है, जो मुझे विनम्र बनाता है। ऑपरेशन वैलेंटाइन के साथ, मैं तेलुगु सिनेमा के दर्शकों के साथ कनेक्शन बनाने का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूं।”
शानदार ऑउटफिट पहने हुए, मानुषी में कॉन्फिडेंस और पोइज नज़र आ रहा था। फ़िल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ के ट्रेलर ने स्क्रीन को रोशन कर दिया, जो हाई-ऑक्टेन ड्रामा की एक झलक पेश करता है। भारत में अब तक हुए सबसे भयंकर हवाई हमलों में से एक के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म प्यार, विश्वासघात और देशभक्ति की एक मनोरंजक कहानी होने का वादा करती है। फ़िल्म दो भाषाओं में एक साथ बुनी गई है। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स से लेकर दिल दहला देने वाले क्षणों तक, मानुषी सहजता से अपने किरदार की जटिलताओं को दर्शाती हैं।
ऑपरेशन वैलेंटाइन एक अभिनेता के रूप में मानुषी की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।बल्कि सीमाओं को आगे बढ़ाने और विविध कहानी की खोज करने की उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। शक्ति प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स, संदीप मुड्डा की रेनेसां पिक्चर्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


