- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोनिका मिनोल्टा ने गो-ग्रीन की पहल कर ईवी से अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी शुरू की
कम्पनी द्वारा दिल्ली और नोएडा में 2-पहिया और 3-पहिया ईवी से प्रिंटर की छोटी मशीनें और अन्य एक्सेसरीज़ की डिलीवरी
शुरू में 100 किलो तक की छोटी मशीनों और एक्सेसरीज़ की ईवी से डिलीवरी होगी
दिल्ली, 16 फरवरी 2023: मल्टीफंक्शनल प्रिंटर की नामी कम्पनी कोनिका मिनोल्टा ने एक नई पहल करते हुए दिल्ली, नोएडा, कोचीन और गुवाहाटी के ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों से अपनी छोटी मशीनों और एक्सेसरीज डिलीवरी शुरू की है। एक स्वच्छ भविष्य के निर्माण के लिए कम्पनी ने प्रदूषण मुक्त 2-पहिया और 3-पहिया वाहनों को अपनाया है।
कम्पनी ग्राहकों को 100 किलोग्राम से कम वजन की छोटी मशीनें, स्पेयर पार्ट्स और उपकरणों की आपूर्ति करती है। अब उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए दिल्ली और नोएडा में इलेक्ट्रिक 2- और 3-पहिया वाहनों का उपयोग कर रही है और कोचीन और गुवाहाटी में यह काम 2-पहिया वाहनों के माध्यम से कर रही है।
कोनिका मिनोल्टा इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री कत्सुहिसा असारी ने इस पहल के बारे में बताया, ‘हम ने पर्यावरण का नुकसान कम करने और एक स्वच्छ परिवेश देने के लिए यह नई शुरुआत की है। कोनिका मिनोल्टा में हम स्वच्छता के किसी भी अवसर का लाभ लेने में विश्वास रखते हैं चाहे वह रोजमर्रा की जिंदगी में हो या फिर व्यावसायिक इनोवेशन में हो। हमारे इको-फ्रेंडली वाहन अपनाने से हमारे ग्राहक भी उत्साहित हैं। उनके सहयोग से हम यह बदलाव कर अधिक कार्य कुशल होंगे और हमारा काम-काज अधिक आसान होगा।’’
पूरी दुनिया सस्टेनेबल होने के दौर में है। इस दिशा में गो-ग्रीन में एक बड़ा कदम है। ईवीएस में रिचार्जेबल बैटरी से चलने वाले इंजन होने से यह आम ईंधन की तुलना में कम खर्च पर काम करता है और इनके मेंटेनेंस का खर्च भी कम है। ये वाहन जहरीला उत्सर्जन नहीं करते हैं इसलिए लोगोें की सेहत को भी नुकसान नहीं पहंुचाते हैं।
एक सस्टेनेबल भविष्य के लिए कंपनी का पर्यावरण को लेकर दीर्घकालीन लक्ष्य रहा है। अपने ईको-विजन 2030 और इको-विजन 2050 के तहत कम्पनी का लक्ष्य 2030 और 2050 तक क्रमशः 60 प्रतिशत 80 प्रतिशत तक कार्बन उत्सर्जन कम करना है। कोनिका मिनोल्टा के एक प्रोग्राम के तहत ग्राहकों के उपयोग के बाद बेकार एमएफपी और प्रिंटर एकत्र और रीसाइकल किए जाते हैं। यह संबंधित कानूनों के मद्देनजर किया जाता है। इन बेकार वस्तुओं को पूरी तरह मैन्युअली क्रश करने के बजाय कम्पनी की भागीदार एजेंसी उन्हें सही से अलग-अलग कर रीसायकल और फिर बतौर कच्चा माल दुबारा उपयोग करती है।
कोनिका मिनोल्टा इंडिया का परिचय
कोनिका मिनोल्टा इंडिया जापान के बहुराष्ट्रीय काॅर्पोरेशन कोनिका मिनोल्टा, इंक. का एक हिस्सा है। इस बाजार में कोनिका की लगभग 150 वर्षों की विरासत रही है। यह पूरी दुनिया के 150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कार्यरत है। मिनोल्टा की विशेषज्ञता एंटरप्राइज प्रिंटिंग साॅल्यूशन और एंटरप्राइज कंटेंट मैनेजमेंट में है। कम्पनी का पिछले 11 वर्षों से भारत में प्रत्यक्ष कारोबार है। भारत के कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए कम्पनी के प्रिंटिंग और डाॅक्युमेेंट साॅल्यूशंस की बड़ी रेंज़ उपलब्ध है।
कोनिका मिनोल्टा इमेजिंग टेक्नोलाॅजी की अग्रणी और प्रमुख कम्पनी है और एडवांस्ड मॉनिटरिंग, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट वर्कप्लेस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन पर निरंतर निवेश करती है। कम्पनी एआई/आईओटी के साथ साइबर-फिजिकल सिस्टम के नए दौर के लिए पूरी तरह तैयार है जो उद्योग को 4.0 युग की ओर ले जा रहा है। साथ ही, सोसाइटी 5.0 के नए दौर में कदम रखने के लिए एनालिटिक्स और डीप लर्निंग पर भी काम कर रही है।
मिनोल्टा अपने ग्राहकों को इंटेलिजेंट कनेक्टेड वर्कप्लेस (आईसीडब्ल्यू) की सेवाएं देती है। इस तरह यूजर की बहुत सी आवश्यकताओं को पूरा करने की जटिलताएं कम करते हुए प्रिंट साॅल्यूशंस का बेहतर उपयोग होता है। इसका लाभ यह है कि प्रिंट लेने का खर्च कम होने के साथ-साथ यूजर के काम करने की क्षमता बढ़ती है। सुरक्षा और सस्टेनेबलिटी के लाभ मिलते हैं। कुल मिला कर हमारे आईसीडब्ल्यू के माध्यम से ग्राहक के काम की परेशानियां, खर्च, पर्यावरण का नुकसान सब न्यूनतम हो जाता है और संसाधनों के उपयोग, कार्य क्षमता और सुरक्षा सब अधिकतम हो जाता है।.


