- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कृष्णा श्रॉफ बनीं ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की पहली रनर अप, सबसे मजबूत फीमेल कंटेस्टेंट के रूप में उभरीं!
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ वाकई कृष्णा श्रॉफ के दृढ़ संकल्प और ताकत का प्रदर्शन रहा है। रियलिटी शो के टॉप 5 में इकलौती फीमेल काँटेस्टेन्ट के रूप में अपना स्थान सुरक्षित करने के बाद, कृष्णा पहली रनर-अप प्रतियोगी और पावर-पैक स्टंट परफ़ॉर्मर के रूप में उभरीं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में उनका सफर किसी असाधारण से कम नहीं रहा है। वह एलिमिनेट हो गई, फिर उन्होंने जोरदार वापसी की और टॉप 2 में जगह बनाई। इलेक्ट्रिक शॉक झेलने से लेकर खौफनाक जीव जंतु पर विजय पाने तक, कृष्णा ने अपने डर पर काबू पाया और शो में अपनी जगह बनाई।
ग्रैंड फिनाले स्टंट के लिए, कृष्णा ने शो की शुरुआत से ही दो सबसे मजबूत दावेदारों करण वीर मेहरा और गश्मीर महाजनी के साथ कम्पीट किया। अंतिम स्टंट एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के क्लाइमेक्स जितना ही रोमांचकारी था। काँटेस्टेन्ट्स एक ब्रिज के ऊपर थे और उन्हें कोर्स के जरिये से ज़िपलाइन करना था, फिर पानी में कूदना था। पानी में जाने के बाद, उन्हें खुद को अनलॉक करना था और पानी के बीच में बने एक प्लेटफ़ॉर्म पर तैरना था, जहां से उन्हें एक वाटर स्कूटर प्राप्त करना था। उस वाटर स्कूटर की मदद से, प्रतियोगियों को ज़मीन पर वापस आना था, बजर के साथ एक बॉक्स ढूँढना था और चॉपर के आने का संकेत देने के लिए उसे दबाना था। काँटेस्टेन्ट्स को चॉपर से जुड़े नेट पर चढ़ना था, जो एक्सप्लोसिव्स से भरा था। उन्हें चढ़ने और चॉपर में एंटर करने के लिए एक लंबी सीढ़ी तक पहुँचना था। अंदर जाने के बाद, उन्हें दूसरा बजर दबाना था और एक्सप्लोसिव्स से भरा नेट पानी में निकल कर फट जाता था। इस तरह स्टंट पूरा होना था।
इस शानदार स्टंट में कृष्णा के प्रदर्शन ने उन्हें रनर-अप स्पॉट दिलाया, क्योंकि वह करण वीर मेहरा से हार गईं, लेकिन इस सीजन के जीतने वाले पसंदीदा गश्मीर महाजनी को हराने में सफल रहीं। जीत न पाने के बावजूद, कृष्णा ने इस अनुभव के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह “यह सब दोबारा करेंगी।” वर्तमान में, कृष्णा पुणे, पठानकोट, लखनऊ, सोलापुर और कोलकाता जैसे शहरों में अलग-अलग ब्रांच के साथ अपनी MMA मैट्रिक्स जिम फ़्रेंचाइज़ को एक्सपैंड करने पर ध्यान दे रहीं हैं।


