- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महँगी बनारसी साड़ियों से तैयार की जा रही है कृष्ण की कॉस्ट्यूम
मुंबई. स्टार भारत के शो राधाकृष्ण की भव्यता को लेकर बहुत बातें हुई हैं और इसको बरकरार रखने के लिए बहुत सी बारीकियों और डिटेलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शो से जुड़ी हर चीज उसकी भव्यता को दर्शाता है लेकिन इन सबमें कॉस्ट्यूम सबसे अहम है।
शो की हर कॉस्ट्यूम को डिजाइन किया गया है और कीमती व भव्य लुक दिया गया है। कृष्ण के परिधान के बारे में बताते हुए डिजाइनर ने कहा कि कई बनारसी रेशम साड़ियों को काटकर एक कॉस्ट्यूम तैयार किया जाता है।
हर कॉस्ट्यूम विशुद्ध रेशम की साड़ियों से तैयार किया जाता है। खास तौर पर राधा और कृष्ण के परिधानों की सिलाई के लिए कॉस्ट्यूम डिटेलिंग में विशेषज्ञता हासिल किए विभिन्न शहरों से 12 कुशल कारीगरों की टीम एक साथ काम कर रही है।
कृष्ण की एक कॉस्ट्यूम तैयार करने के लिए बहुत सारी बनारसी रेशम साड़ियों को काटकर उनकी सिलाई की जाती है जिससे यह अन्य परिधानों की तुलना में अधिक महंगा हो जाता है। कृष्ण की प्रत्येक पोशाक पर लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर शिबप्रिया कहती हैं, “सभी कॉस्ट्यूम्स बहुत सोच-विचार के बाद तैयार किये जाते हैं और कपड़े की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता। खास तौर पर कृष्ण के परिधानों के लिए सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष हिदायत दी है कि कॉस्टयूम्स की सामग्री से कोई समझौता नहीं होगा। “


