- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सारेगामापा लिटिल चैंप्स के प्रतियोगी के लिए कुमार सानू ने की साइकिल गिफ्ट
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है। इस नए सीजन में बाॅलीवुड प्लेबैक की गोल्डन तिकड़ी – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आएगी और पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो में पहुंचे जबर्दस्त टैलेंट और जजों की जुगलबंदी के साथ-साथ मनीष की कॉमिंग टाइमिंग इस सीजन में दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित होगी।
शूटिंग के दौरान एक टैलेंटेड प्रतिभागी के लिए कुमार सानू की उदारता देखकर दर्शक चैंक पड़े। नागपुर के 9 वर्षीय ग्रांथिक सारेगामापा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन के लिए आए थे, जहां उन्होंने सभी जजों का दिल जीत लिया। हालांकि उन्हें प्रतियोगिता में आगे जाने के लिए मेडल नहीं मिल पाया, लेकिन उन्होंने सभी जजों के दिल के तार जरूर छेड़ दिए। उनका कोई सरनेम नहीं है, क्योंकि जब वो पैदा हुए थे तब उनके पिता ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। उसकी मां ने अकेले उसकी परवरिश की, जो एक स्थानीय अस्पताल में नर्स हंै। जहां उनकी मां उसे एक अच्छी जिंदगी देने के लिए हरदम कोशिश करती हैं, वहीं उनके पास संगीत प्रशिक्षण का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिसके लिए ग्रांथिक दीवाने हैं! जब ग्रांथिक ने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन‘ गाया तो सभी जजों ने उनमें वो काबिलियत देखी, लेकिन फिर भी उन्हें महसूस हुआ कि सारेगामापा लिटिल चैंप्स में आने से पहले उन्हें कुछ संगीत प्रशिक्षण की जरूरत है, ताकि वो अगले साल पूरी तैयारी के साथ वापस आ सकें।
उनकी सीखने की ललक से प्रभावित होकर कुमार सानू ने ग्रांथिक की आर्थिक मदद करने का फैसला किया ताकि वो अगले साल अपनी मजबूत दावेदारी के साथ लौट सकें। सिर्फ इतना ही नहीं, जब ग्रांथिक ने बताया कि उनका सपना है कि उनकी अपनी एक साइकिल हो, तो कुमार सानू ने सेट पर उन्हें एक साइकिल गिफ्ट करके उनके बचपन का सपना पूरा कर दिया। यह देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए और वो सानू दा की उदारता के कायल हो गए!


