- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लैला ने मचाया शोर; एण्डटीवी के शो ‘संतोषी माँ सुनाएं व्रत कथाएं’ में रिद्धिमा तिवारी की शानदार एंट्री
टेलीविजन की खूबसूरत और बहु-प्रतिभाशाली अदाकारा रिद्धिमा तिवारी एण्डटीवी के शो ‘संतोषी माँ सुनाएं व्रत कथाएं’ में दमदार किरदार के साथ एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार है। वे लॉकडाउन के बाद इसे अपना एक पॉवरफुल कमबैक मानती हैं, जिसमें वे लैला नामक एक नचनियां की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। रिद्धिमा ने अपने अब तक के करियर में सफलतापूर्वक कई शानदार परफॉरमेंस दी हैं और इससे पहले वे कई अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं।
अपनी लैला की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए रिद्धिमा ने कहा, “लैला की अपनी कुछ खासियत हैं, जैसे कि उसकी अदाएं, लटके झटके और उसकी निडरता। वह एक शानदार डांसर है जो सिर्फ एक नजर से ही लोगों को अपना दीवाना बना देती है। भले ही वह संवेदनशील और सुन्दर है, लेकिन लैला सबको डरा कर रखने वाली महिला है।
रेखा जी, शबाना आजमी जी, माधुरी दीक्षित और तब्बू जी जैसी कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों से प्रेरित, लैला भी अपनी सुंदरता से हर किसी को हैरान कर देने वाली है। उसके डांस मूव्स आपको भी उसके साथ थिरकने पर मजबूर कर देंगे, मैं अपने इस किरदार को लेकर मेरे प्रशंसकों और दर्शको की प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।”
लैला एक एक्सप्रेशन क्वीन है जो बहुत ही सहजता के साथ अपने डांस से लाइमलाइट में छा जाती है। वह अपनी रंग-बिरंगी साड़ी, कमरबंद, अपनी बेली पर एक स्टाइलिश पियर्सिंग और शानदार टैटू के साथ एक खास लुक में नजर आएगी। लैला की एंट्री शो में शायद नई हो, लेकिन वह सिंहासन सिंह; सुशील सिन्हाद्ध को तब से जानती है, जब वह एक बिल्कुल अलग व्यक्ति था।
लैला के व्यक्तित्व के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा, “लैला यहाँ पर सिंहासन सिंह को पूरी तरह से हिलाकर रख देती है जिससे उसके परिवार का संतुलन बिगड़ जाता है और वह अपने आसपास की सभी चीजों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेती है। वह एक ऐसी शख्स है जिसने अपना होमवर्क बहुत अच्छे से किया है।
वह अपने आस-पास के लोगों के साथ अनापेक्षित तरीके से खेल खेलती है और अपनी हर चाल संभल कर चलती है, जैसे कि बबली (तन्वी डोगरा), जो लैला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने पर मुश्किल में फंस जाएगी। सबसे ज्यादा दिलचस्प और महत्वपूर्ण बात यह है कि वह सभी स्थितियों के साथ बहुत ही अच्छे से खेल रही है और किसी को भी अपने ऊपर पलटवार करने का कोई मौका और स्पेस नहीं दे रही है।”
क्या लैला सिंहासन सिंह के साथ बिताए गए अपने रंगीन और रहस्यमयी अतीत के बारे में खुलासा करेगी?


