- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सभी आयु समूहों के लिए ‘स्टे ट्यून्ड’ ऑनलाइन वीकेंड कीबोर्ड ट्यूटोरियल शुरू किया
संगीत का जादू फैलाएं और अपनी आत्मा को प्रबुद्ध करें
पीआर प्रोफेशनल और कीबोर्ड टीचर निकोल फर्नांडीस का उद्देश्य देश भर में सभी आयु समूह के लोगों के लिए ‘स्टे ट्यून्ड ’ऑनलाइन वीकेंड कीबोर्ड ट्यूटोरियल के जरिये संगीत के जादू से समाज को मजबूत करना है। कोविड-19 के समय में, सभी आयु वर्ग के लोग ऑनलाइन ट्यूटोरियल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
‘स्टे ट्यून्ड’ ऑनलाइन सेशन का उद्देश्य बहरे और श्रवण बाधित व्यक्तियों के जीवन में आशा की एक किरण फैलाना है। ‘म्यूजिक फॉर द हियरिंग इम्पेयर’ एक स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट है और इसका व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई 2020 से शुरू हो रहा है।
पहला कीबोर्ड सेशन 1 अगस्त 2020 – शनिवार से शुरू हो रहा है। कीबोर्ड सेशन में 45 मिनट के सेशन होते हैं, जो किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। संगीत प्रशिक्षक प्रत्येक दृष्टिबाधित और बधिर छात्र को इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड बजाना सिखाने के लिए अद्वितीय और सरल तकनीकों का उपयोग करेगा।
इस प्रकार यह सेशन संदेश देता है कि ‘नथिंग इम्पॉसिबल’ (कोई काम असंभव नहीं है)। ऐसे व्यक्ति जो आंशिक रूप से सुन सकते हैं या पूरी तरह से बहरे हैं, वे होंठ पढ़ने, इशारों और संगीत को संख्याओं में परिवर्तित करने जैसी तकनीकों के माध्यम से कीबोर्ड बजाना सीख सकते हैं।
दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए कस्टमाइज़्ड कीबोर्ड लेसंस (स्केल्स, कॉर्ड्स, गाने आदि) की योजना बनाई गई है ताकि जब कीबोर्ड पर विभिन्न कीज़ हल्के और भारी स्पर्श के साथ बजाई जाती है तो वे प्रदर्शन और ध्वनि की पहचान सकें।
एक बार जब दृष्टिबाधित इंसान संगीत प्रशिक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों को समझने में सक्षम होगा, वे पूरे पाठ्यक्रम में उंगलियों, स्केल्स और पिच के प्लेसमेंट को भी समझेंगे।
अब तक की यात्रा नेटवर्किंग के मामले में और अन्य श्रवण बाधित दर्शकों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में उनके परिचयात्मक यूट्यूब वीडियो ट्यूटोरियल ‘म्यूजिक फॉर द डेफ’ के जरिये बेहद फलदायी रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=hzjjC91aQOg
कब: 1 अगस्त से शुरू
समय: शनिवार और रविवार – सुबह: 11: 30 बजे से दोपहर 2 बजे, शाम: 5:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
शुल्क: 4 कीबोर्ड सेशन के लिए 2500 रुपये (सीखने की अवधि: 2 वर्ष)
ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म: ज़ूम
पंजीकरण के लिए: व्हाट्सऐप 8779528734


