- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
‘लवरात्री’ अब बन गयी “लवयात्री”!
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी घरेलू वेंचर के नए टाइटल “लवयात्री” की घोषणा की है, जिसे पहले लवरात्री के नाम से जाना जाता था।
अभिनेता ने एक आकर्षक पोस्टर के साथ इस ख़बर को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। फ़िल्म के इस नए पोस्टर में आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की सिज़लिंग केमिस्ट्री साफ़ छलक रही है।
ख़बर शेयर करते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया, “This is not a spelling mistake… #loveyatri #lovetakesover…”
फ़िल्म से जुड़े करीबी स्रोत के अनुसार,”सेंसर बोर्ड से जुड़ी चिंता और फिल्म के शीर्षक के प्रति कर्णी सेना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को लवयात्री के रूप में रिलीज करने का फैसला किया है। निर्माता सलमान खान ने सुरक्षा और अपने दर्शकों के सर्वोत्तम हित पर विचार करते हुए शीर्षक में बदलाव करने का निर्णय लिया है।”
इस फ़िल्म के साथ दर्शकों को आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की ताज़ा जोड़ी देखने मिलेगी जो ‘लवयात्री’ के बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है।
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित “लवयात्री” की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी जिसका आगाज़ नवरात्रि के त्योहार के साथ होता है।
“लवयात्री” नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है।
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी “लवयात्री” 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


