- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतीय जीवन बीम निगम के उत्कृष्ट अभिकर्ताओं व विकास अधिकारियों का सम्मान
भारतीय जीवन बीम निगम की ६२ वीं वर्षगाँठ का आयोजन मंडल कार्यालय इंदौर में आयोजित किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने अर्थशास्त्री, चर्चित कैरिएर मार्गदर्शक एवं, शिखाविद एवं एल.ई.सी. जोनल एड्वाईसरी बोर्ड मेम्बर डा. जयंती लाल भंडारी उपस्थित थे |
सर्व प्रथम वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री एस.बी. मिश्रा एवं डा. भंडारी द्वारा निगम ध्वज को फहराया गया एवं निगम गीत गाया गया | महिला कर्मचारियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी एवं शानदार रंगोली भी बनाई गयी | इस अवसर पर पालिसी धारकों का सम्मान, सेवानिवृत कर्मचारिया का सम्मान एवं निगम के उत्कृष्ट अभिकर्ताओं, विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर प्रोफेसर डा. जयंती लाल भंडारी ने भारतीय जीवन बीमा निगम की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत में एक मात्र बीमा कंपनी है जो कि पूरे देश की सेवा में तत्पर रहकर पालिसी धारकों की सुरक्षा का दायित्व बेहतर तरीके से निभा रही हैं |
आज एल.आई.सी. के २९ करोड़ से अधिक बीमा धारक हैं, एल.आई.सी. का लाईफ फण्ड २५ लाख ८५ हजार करोड़ है जबकि 1 सितम्बर १९५६ को मात्र ५ करोड़ से यह शुरू किया गया था | दावा भुगतान के क्षेत्र में भी भारतीय जीवन बीमा निगम अग्रणी भूमिका में है आज परिपक्वता दावा ९५.३६% भुगतान हुआ हैं एवं म्रत्यु दावा का भुगतान ९८.०४% है जो के किसी अन्य बीमा कम्पनी में नहीं है |
उन्होंने भारतीय जीवन बीम निगम की उत्तरोत्तर वृद्धी की कामना की | वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री एस.बी. मिश्रा ने निगम की ६२ वीं वर्षगाँठ की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि आज भारतीय जीवन बीमा निगम के पास सभी वर्गों हेतु प्लान हैं, वृद्धों के लिये पेंसन योजना जीवन अक्षय, महिलाओं के लिये आधार शिला जैसी विभिन्न लाभकारी योजनायें हैं |
इस अवसर पर विपणन प्रबंधक श्री आर.के.शुक्ला, श्री एस.के. दुबे ने भी एल.आई सी. के ६२ वर्षों के एतिहासिक कार्यों व् उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी | इस अवसर पर श्री नितिन वैद्य, श्री जे.एस. बिलोनिया, श्री विवेक धारकर, श्री ललित जैन, श्री संजीव मालवी, श्री आर.एस.मोहनिया ,श्रीमती उमा सिहोदिया, श्रीमती प्रमिला भारतीय, श्रीमती उत्तरा सूपेकर, श्रीमती नीरा आप्टे,श्री अजीत केतकर, श्री सुबीर भारतीय, श्री अजय मिश्रा,श्रीमती श्यामा विश्वकर्मा, आदि समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्तागण, विकास अधिकारीगण,उपस्थित थे |
आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री संजय जैन ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री आलोक कुलश्रेष्ठ ने किया | कल दिनांक ०२ सितम्बर २०१८ को प्रातः 8 बजे से एक विशाल रैली एम्.टी.एच. कम्पौंड, पालिका प्लाज़ा इंदौर से राज बाड़े तक निकाली जायेगी जो कि रानी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ समाप्त होगी |


