- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लिंडे इंडिया ने लुधियाना में हवा को अलग करने वाली नई इकाई की शुरूआत की
कोलकाता, भारत, अक्टूबर, 2024- लिंडे इंडिया ने आज लुधियाना, पंजाब में 250 मीट्रिक टन प्रतिदिन की नई एयर सेपरेशन यूनिट (ए.एस.यू.) को शुरू किए जाने की घोषणा की है।
उत्तर भारत में यह लिंडे इंडिया का दूसरा मर्चेंट प्लांट है, पहला सेलाकी, उत्तराखंड में है। इस नए ए.एस.यू. के साथ इस क्षेत्र में लिंडे इंडिया की कुल मर्चेंट क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
लुधियाना में स्थित यह नया प्लांट लिंडे इंडिया को स्वास्थ्य सेवा, सेमीकंडक्टर, स्टील, धातु, दवाईयों, कागज़, वाहनों और उत्पादन प्रक्रिया में ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला की ओर से मेडिकल ऑक्सीजन, औद्योगिक ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और आर्गन की बढ़ती माँग को पूरा करने में सक्षम बनायेगा। धनांसू में हाई-टेक साइकिल वैली पार्क के अंदर स्थित नया ए.एस.यू., गैस पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से आस-पास के अन्य उद्योगों को भी सेवा प्रदान करेगा।
लिंडे इंडिया के प्रबंध निदेशक अभिजीत बनर्जी ने कहा, “भारत के लगभग हर क्षेत्र में औद्योगिक गैसें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है और विविधता बढ़ती जा रही है, हमें पारंपरिक बाज़ारों जैसे धातु, उत्पादन और खनन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष अनुसंधान, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सौर ऊर्जा जैसे विकास के नए क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। लिंडे के उत्पाद, टेक्नोलॉजी और लोग हमारे ग्राहकों को अधिक उत्पादक और स्थायित्वयुक्त बनाने में मदद कर रहे हैं।”
“लुधियाना में लिंडे इंडिया का निवेश अधिक विकास वाले क्षेत्रों में हमारे नेटवर्क को मजबूत करने की हमारी रणनीति का एक हिस्सा है। पंजाब कई वर्गों का केंद्र है और इस निवेश को पंजाब सरकार ने अपनी “इन्वेस्ट पंजाब” पहल के माध्यम से बहुत बढ़िया सहयोग प्रदान किया है। यह प्लांट औद्योगिक गैसों के लिए इस क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम है।”


