- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आदित्य बिरला के लिनन क्लब का नया लोगो और ब्रांड आइडेंटिटी की लॉन्चिंग
मुम्बई,। आदित्य बिरला समूह के प्रीमियम लिनन फैब्रिक ब्रांड ‘लिनन क्लब’ ने अपनी नई ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो के लॉन्चिंग की घोषणा की। यह नई ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो लिनन क्लब के, सर्वोत्तम लिनन फैब्रिक और वस्त्र (अपैरल) बनाने के पैशन (जुनून), प्रमाणिकता और विशेषज्ञता को प्रदर्शित करता है।
नई ब्रांड आइडेंटिटी की रचना के पीछे यूरोपियन ओरिजन और भारतीय विरासत की अद्भुत प्रेरणा शामिल है। बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए नये लोगो मे पटसन की एक एक डंडी के साथ एक कवच पर फ्लावर को उकेरा गया है, जो कि प्रमाणिकता के साथ ही विरासत का प्रमाण है।
पटसन की टहनी और फूल यूरोप के खूबसूरत पटसन के खेतों को दर्शाते हैं, और लिनन क्लब के फैब्रिक के उद्भव (ओरिजन) की गाथा को खूबसूरती से समाहित करते हुए एक ऐसे फैब्रिक की रचना की प्रामाणिकता को प्रस्तुत करते हैं जो दूसरों से बिल्कुल अलग और अद्भुत है। यूरोप के पटसन के खेत दुनिया के सबसे अच्छे लिनन फैब्रिक के जन्मस्थल कहे जाते हैं।
यूरोपीयन किसानों के पीढ़ियों के संचित अनुभव से पोषण पाने वाला यह प्रीमियम पटसन लिनन क्लब द्वारा प्रीमियम और स्टाइलिश फैब्रिक के रूप में बुनकर तैयार किया जाता है। लोगो मे स्थित कवच या शील्ड, लिनन क्लब की बहुमूल्य विरासत और सात दशकों की हस्तकौशल विशिष्टता को प्रदर्शित करती है।
विशेषज्ञता, विरासत और नेतृत्व का सूचक या नया लोगो, भारत के नम्बर 1 लिनन फैब्रिक ब्रांड का चिन्ह है। लिनन क्लब के फैब्रिक्स पर यूरोपियन कन्फेडरेशन ऑफ फ्लैक्स एंड एचईएमपी (हेम्प)- सीईएलसी की प्रामाणिकता और खरेपन का चिन्ह स्थित है।
श्री सत्यकी घोष, सीईओ, डोमेस्टिक टैक्सटाइल (ग्रेसिम इंडस्ट्रीज़), आदित्य बिरला ग्रुप के अनुसार -‘सात दशकों से भी अधिक समय की मज़बूत विरासत के साथ, लिनन क्लब ने अंततः भारत मे लिनन की गाथा लिख डाली है।
हम जैसे-जैसे स्वयं को आने वाले कल के लिए तैयार कर रहे हैं, हम यह चाहते हैं कि लिनन क्लब ब्रांड आइडेंटिटी लिनन के लिए हमारे जुनून को, हमारी विरासत, हमारी विशेषज्ञता तथा प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत करे।
यह नई पहचान लिनन क्लब के मूलभूत मूल्यों पर खरी उतरते हुए इसे एक विश्वस्नीयता और प्रेरक स्वरूप प्रदान करती हैं। हमारे इस नए लोगो और ब्रांड आइडेंटिटी की लॉन्चिंग के साथ लिनन के लिए हमारे जुनून के इस जश्न में आप सभी मेरे साथ शामिल हैं।’
ब्रांड के रंग पटसन के पौधे और यूरोप के पटसन के खेतों से प्रेरित हैं। इसका कोर कलर, टील, नीले और हरे का फ्यूजन है। यह साफ नीले आसमान तथा यूरोप में स्थित हरी भरी पटसन फील्ड्स से प्रेरित हैं। सेकेंडरी कलर, बैज, प्राकृतिक पटसन फाइबर से प्रेरित है।
यह रंग नई ब्रांड आइडेंटिटी में इस तरह एक साथ आते हैं कि ये एजलेस (उम्र से परे), सुंदर सजीले और आधुनिक दिखते हैं। इन दोनों रंगों का होना लिनन के लिए लिनन क्लब के जुनून को एकदम सही तरीके से प्रस्तुत करता है।
लोगो मे स्थित नया फॉन्ट आधुनिक है तथा सांस लेने की क्षमता का परिचायक है। ठीक वैसे ही जैसे लिनन का अपना प्राकृतिक और प्राथमिक गुण है।
प्रीति व्यास, लोगो डिजाइन करने और बनाने वाली एजेंसी वीजीसी की चेयरवुमन तथा सीसीओ ने इस अवसर पर कहा-‘चूंकि मैं खुद लिनन को बेहद पसंद करने वालों में से हूं, ऐसे में यह एक बेहद आनंददायक अवसर था जब वीजीसी को लिनन क्लब को रीब्रांड करने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस नए लोगो के जरिये हमने लिनन की यूरोपीय विरासत, भारत में इस ब्रांड की समृद्ध विरासत और इस फैब्रिक के चिरस्थाई गुणों के अनुसार इस फैब्रिक की प्रामाणिकता की कहानी को जीवित किया है। इसके बाद हमने पैकेजिंग की श्रृंखलाओं और विभिन्न रिटेल टच पॉइंट्स में इसको स्टाइलिश विजुअल नेरेटिव्स के रूप में प्रस्तुत किया है।’
लिनन क्लब की नई ब्रांड लाइन है-‘पैशनेट लाइक यू’। यह लाइन जुनून या जोश को उत्कृष्टता के लिए किए जाने वाले प्रयास और जीत के लिए महत्वपूर्ण एक तत्व के रूप में दर्शाते हुए, इसका आनंद मनाती है।
भारत में लिनन के अग्रणी ब्रांड के रूप में, 70 वर्षों से भी अधिक समय के अनुभव के साथ, लिनन क्लब के लिनन के लिए जुनून इसके क्राफ्ट और डिजाइन में झलकता है। प्रामाणिक और स्टाइलिश अनुभव को सक्षम बनाने का जुनून रखने वाले लिनन क्लब ने अपनी नई ब्रांड लाइन के जरिये अपने उन ग्राहकों की खुशी को सेलिब्रेट किया है जो जुनूनी है, जोश से भरपूर हैं।
लिनन फैब्रिक के क्षेत्र में सात वर्षों से भी अधिक के अनुभव के साथ लिनन क्लब भारत मे डिजाइन्स की विस्तृत रेंज की पेशकश करता है और सबसे अच्छी क्वालिटी के लिनन का पर्याय बन गया है। लीन। क्लब प्रत्येक वर्ष 3000 से अधिक डिजाइन्स बनाता है और 6000 से अधिक पॉइंट्स पर इनकी बिक्री करता है। यह उपलब्धि इसे देश का नम्बर 1 लिनन ब्रांड बनाती हैं।


