- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन ने मुझे जीवन की प्राथमिकताओं को समझना सिखाया: विक्रम सिंह चौहान
‘ये जादू है जिन का’ में दर्शकों को दिलचस्प कॉन्टेंट के साथ इस कहानी में फेंटसी, ड्रामा और मिस्ट्री भी देखने को मिलता है। सख्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
प्रतिभाशाली अभिनेता विक्रम सिंह चौहान इस शो में अमन की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें अपने फैन्स से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली है और अब वह जल्द ही टीवी स्क्रीन पर उनसे मिलने के लिए तैयार हैं!
शो लॉन्च के साथ ही, वे दर्शकों को अपनी मनोरंजक कहानी और असाधारण ग्राफिक्स के साथ टीवी स्क्रीन पर बनाए रखने में कामयाब रहे। शो को इतनी वाहवाही मिली कि अमन और रोशनी (अदिति शर्मा) दर्शकों की ऑनस्क्रीन पसंदीदा जोड़ी बन गई।
सरकारी नियमों और विनियमों के अधीन इस लॉकडाउन में अपने शो के जरिए यह चर्चित जोड़ी एक बार फिर दर्शकों से मिलने आ रही है। ख़बरों के अनुसार विक्रम भी अपनी शूटिंग शुरू होने से बेहद खुश हैं।
अमन की भूमिका निभाने वाले विक्रम ने इसपर अपनी राय रखते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी हुई जब मैंने सुना कि शूटिंग शुरू होने जा रही है। मैं वास्तव में अपने सह-कलाकारों को बहुत मिस कर रहा था और इस लॉकडाउन चरण में अपने शो की शूटिंग फिर से शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा था।
हालाँकि, इस लॉकडाउन ने मुझे जीवन की प्राथमिकताओं को समझना सिखाया है जैसे कि हमारे पास जो कुछ भी है हमें उसकी सराहना करनी चाहिए और इसके लिए खुश रहना चाहिए। फिलहाल स्क्रिप्ट और स्टोरी लाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे कहानी और भी एक्साइटिंग हो गई है और मुझे उम्मीद है कि लोग आने वाले अगले सीज़न और नए प्लॉट का आनंद लेंगे। ”


