- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती तक चलने वाले महा महोत्सव का शुभारंभ
इंदौर. दिगंबर जैन समाज ने शुक्रवार का दिन बड़े ही हर्षोल्लास से भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक के रूप में मनाया. सभी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था. दिगंबर जैन समाज साउथ तुकोगंज ने सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी निकाली जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ को पालकी में बिठा कर जुलूस के रूप में बैंड बाजो और ढोल नगाड़ों के साथ, उत्साह पूर्वक कॉलोनी का भ्रमण करवाया.
महिलाएं केसरिया साड़ी पहने, हाथों में कलश व जैन झंडे लिए, श्रद्धा से नाचते गाते हुए चल रही थी. पुरुष वर्ग श्वेत परिधानों में, एवं सात्विक धोती दुपट्टा पहने हुए थे. प्रत्येक जैन श्रद्धालु के घर के सामने भगवान आदिनाथ की आरती उतारी गई एवं प्रभावना का वितरण किया गया.

इसी क्रम में जब भगवान आदिनाथ की पालकी कुंदकुंद प्रवचन माला भवन से निकली तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पालकी के आगे नृत्य करते हुए आगवानी की गई. अंत मे भगवान आदिनाथ की पालकी समवशरण दिगंबर जैन मंदिर पहुंची.
वहां पर ब्रह्मचारी रतनलाल पंडित के मार्गदर्शन में श्री जी का अभिषेक किया गया. इस अवसर पर समाज की अध्यक्षा श्रीमती रानी अशोक दोशी ने बताया कि परम प्रभावक मुनि 108 प्रमाण सागर महाराज की ग्रीष्मकालीन वाचना का लाभ इंदौर के लिए मिल सके इसके लिए समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से अनुरोध करने व आशीर्वाद लेने जबलपुर जाएगा.
उल्लेखनीय है कि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज अभी जबलपुर में विराजमान है. कार्यक्रम 17 अप्रैल तक चलेंगेइस अवसर पर मुकेश बाकलीवाल, एमके जैन, ललित कोटिया, संजय जैन, विपुल जैन, अनिल जैन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.
समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि इस महोत्सव के साथ ही आदिनाथ से महावीर जयंती तक चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है जो 17 अप्रैल तक निरंतर चलेगा. इसमें जगह जगह स्वास्थ्य शिविर, वस्त्र वितरण, मंगलाचरण, भजन संध्या व अन्य समाज उपयोगी कार्य किए जाएंगे.


