- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पारंपरिक परिधानों में आए स्टूडेंट्स
विविध रंगो से सजा वार्षिकोत्सव उमंग
इंदौर. पटेल कॉलेज के वार्षिकोत्सव उमंग-2019 का तीसरा दिन बहुत हर्ष व उल्लासपूर्ण रहा, जिसमे ट्रेजऱ हंट, साईंस एक्जिीबिशन, स्ट्रेटळ आदि इवेन्ट आयोजित किए गये. उमंग-2019 के ड्रेसकोड के तहत आज ट्रेडिश्नल डे मनाया गया जिसके चलते विद्यार्थीगण व फेकल्टी मेम्बर्स बंगाली, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी एवं अन्य पारम्परीक परिधानो से सुसज्जित नजर आए.
इन सभी रंगारंग गतिविधियों के चलते उमंग का माहौल पूरा रंगीन हो गया था.साईंस एक्जीबिशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम, एसिड रेन मोबाइल रेडिय़ेशन मेजरमेंन्ट जैसे मॉडल प्रदर्शित कर अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया, तो वही दूसरी ओर ट्रेजऱ हंट के फाइनल राउंड में विद्यार्थियों ने कान की बालिया, सोने की चेन, 2000 के नोट, रंगबिरंगी टिकिया, रंगबिरंगा स्कार्फ, चवन्नी, अठन्नी इत्यादि ढूढते हुए पुरे कैंपस में दौड़ लगाकर पुरे कैंपस को रोमाचिंत कर दिया.

अन्त्याक्षरी में सार्थक चौधरी/शुभम मिश्रा विजेता रहे. रांगोली प्रतियोगीता में बी. एस. सी की छात्रा प्रियल गुर्जर विजेता रही.खेलों में हुए जोरदार मुकाबलेवहीं खेल के मैदान पर आज क्रिकेट, बेडमिंटन, केरम आदि खेलों के अंतिम चरण के मुकाबले खेले गये. क्रिकेट के फायनल में मेकेनिकल अंतिम वर्ष की टीम विजयी रही वही मेकेनिकल द्वतिय वर्ष कि टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. केरम महिला वर्ग (सिंगल) में वंदना अमोले व पुरूष वर्ग (सिंगल) मे आर्दश पगारे विजयी रहे.
केरम महिला वर्ग (डबलस) में रविना अहिराव/सोनु वास्कले व पुरूष वर्ग (डबलस) मे आर्दश पगारे/जयश सोनी विजयी रहे. बेडमिन्टन पुरूष वर्ग मे सार्थक चौधरी विजयी रहे। टेबल- टेनिस प्रतियोगिता मे शाहरूख खान पुरूष वर्ग (सिंगल) एवं शाहरूख खान/मुस्तकिम अंसारी (डबलस) में विजयी रहे. रोडिस महिला वर्ग में पूजा सेन व पुरूष वर्ग मे भारत रावत विजयी रहे. वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे बी. ई. के सीविल व मेकेनिकल डिपाटमेंट पुरूष वर्ग मे विनर एवं सीएस रनरअप रहे.


