- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
लुई फिलिप ने लॉन्च किया अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस मास्क
मुंबई: जुलाई 6, 2021: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लि. की ओर से भारत के अग्रणी पुरुष परिधानों के ब्रांड लुई फिलिप ने वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ सुरक्षा पेश करने के लिए एंटी-वायरल फेस मास्क की नई रेंज लॉन्च की है। देशभर में जारी महामारी के मद्देनज़र ग्राहकों को अधिकतम बचाव और सुरक्षा पेश करने के उद्देश्य के साथ इस ब्रांड द्वारा एक अनोखे और अपनी तरह के पहले 10 परतों वाले एंटी वायरल मास्क के रेंज की शुरुआत की है।
लुई फिलिप अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस नाम वाले नए तौर पर पेश किए गए चेहरे के मास्क की इस रेंज को भारत में तैयार किया गया है जिसमें स्विस एंटी वायरल टेक्नोलॉजी HeiQ Viroblock का इस्तेमाल हुआ है। AATCC 100 और ISO18184 वैश्विक मानकों द्वारा किए गए परीक्षण के अनुसार, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए HeiQ Viroblock कपड़ों में उसकी सतहों पर वायरस और बैक्टीरिया की दृढ़ता और विकास को रोककर, विशेष रुप से वायरस रोधी गुणों को डाला गया है.
लुई फिलिप अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस मास्क में 5 परत का मास्क और 5 परत का फिल्टर पैनल शामिल है। आराम के लिए प्रत्येक मास्क की 5 परतों में से 2 परतें उच्च श्रेणी के कपास से बनी हैं और तीन परतें उच्च फिल्ट्रेशन के लिए मेल्ट ब्लोन से बनी हैं (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी में किए गए ASTM F 2101 परीक्षण के अनुसार)। इस्तेमाल किए गए कपड़े पर HeiQ Viroblock के साथ प्रक्रिया की जाती है जो कपड़े पर वायरस और बैक्टीरिया द्वारा संभावित संदूषण को नष्ट कर सबसे अच्छी सुरक्षा उपलब्ध कराता है। मास्क और फिल्टर दोनों को धोया जा सकता है और इसे 30 बार तक हल्की धुलाई के साथ इस्तेमाल किए जाने की सलाह दी जाती है।
लुई फिलिप अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस मास्क कर्मचारी परिस्थिति विज्ञान वाले इसके डिज़ाइन के कारण बचाव और सुरक्षा के अलावा दोगुनी सुविधा भी पेश करता है। एक दृढ़ पकड़ के लिए मास्क में नोज़ क्लिप दी गई है जिससे कोई रिसाव नहीं होता और यह चष्मा या सनग्लास पहनने वाले लोगों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है क्योंकि इससे ग्लास के ऊपर धुंधलापन नहीं तैयार होता। इस मास्क में कानों में लगाने वाले मुलायम लूप दिए गए हैं जिससे इसे बिना किसी असहजता के लंबे समय तक पहना जा सकता है।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए फरीदा कालियादान, सीओओ, लुई फिलिप ने कहा, “एक ओर अनलॉक की प्रक्रिया जारी है वहीं दूसरी ओर हम सभी पर इस खतरनाक वायरस के तीसरे लहर का खतरा भी मंडरा रहा है, इसलिए यह जरुरी है कि हम प्रोटोकॉल मानकों को अपनाएँ और वायरस के फैलाव को रोकने में हमारी भूमिका निभाएं। इस समय में तैयार रहना और जिम्मेदार तरीके से कृति करना ही इस महमारी से निपटने का एकमात्र साधन है। वायरस के फैलाव के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डबल मास्किंग महत्वपूर्ण कदमों में से एक है, इसलिए एक ऐसा योग्य मास्क चुनना महत्वपूर्ण हो गया है जो हमारे परिधान का एक हिस्सा बन गया है। दोहरी सुरक्षा, बचाव और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लुई फिलिप अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस मास्क को सर्वश्रेष्ठ एंटी वायरल टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन तकनीक के साथ तैयार किया गया है।”
लुई फिलिप द्वारा तैयार किया गया अल्ट्राप्रोटेक्ट डबल डिफेंस मास्क 2 के पैक में आता है (जिसमें 2 मास्क और 2 फिल्टर पैनल शामिल हैं) जिसकी कीमत रु. 699 रखी गई है। यह मास्क देशभर में एक्सक्लूज़िव लुई फिलिप स्टोर्स, louisphilippe.com और लुई फिलिप ऐप के ज़रिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जो गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।


