- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लक्ज़र ने ‘लक्ज़र नैनो’ को लॉन्च कर होम एवं हाइजीन सेगमेंट में कदम रखा
कठोर और मुलायम सतहों, गैजेट्स और त्वचा की सुरक्षा के लिये ऑल-इन-वन डिसइंफेक्टेन्ट स्प्रे, पॉकेट डिसइंफेक्टेन्ट स्प्रे, गैजेट डिसइंफेक्टेन्ट स्प्रे और हैंड सैनिटाइजर पेश किया
नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े राइटिंग इंस्ट्रूमेन्ट ब्राण्ड लक्ज़र ग्रुप ने आज लक्ज़र नैनो को लॉन्च कर होम एंड हाइजीन सेगमेंट में अपने प्रवेश की घोषणा की है। लक्ज़र नैनो घर, त्वचा और गैजेट्स को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने वाले नैनोटेक्नोलॉजी-आधारित उत्पादों की एक श्रृंखला है।
आधुनिक, फिक्रमंद और डिजिटल सेवी उपभोक्ताओं पर लक्षित यह उत्पाद पूरे देश में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कोविड महामारी के कारण बढ़ी मांग को देखते हुए इस खास सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है।
लक्ज़र नैनो ब्राण्ड सतह पर से 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया, वायरस को मारकर और धूल तथा गंदगी को हटाकर उन्नत और लंबे समय की सुरक्षा देता है। लक्ज़र नैनो एक्टिव नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो एक सुरक्षात्मक परत बनाती है, और चीजों और सतहों को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है।
इसके अलावा, यह त्वचा के लिये पूरी तरह सुरक्षित है और लंबे समय तक सुगंध भी देती है। नैनोटेक्नोलॉजी पर आधारित उत्पाद प्रतिस्पर्धा के हिसाब से बेहद उन्नत हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक सुरक्षा देते हैं और त्वचा के लिये सुरक्षित हैं।
इस लॉन्च पर लक्ज़र ग्रुप की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती पूजा जैन गुप्ता ने कहा, ‘‘हम भारत में नैनोटेक्नोलॉजी को पेशकर प्रसन्न हैं, जिसके सुरक्षा और स्थायित्व के लिहाज से कई लाभ हैं। यह स्वास्थ्य और स्वच्छता की मौजूदा समस्याओं का एक क्रांतिकारी समाधान है। लक्ज़र एक अग्रणी ब्रांड है और हमें होम हाइजीन सेगमेंट में सफलता की वैसी ही गाथा रचने का भरोसा है।
हम इस टेक्नोलॉजी को स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में एक गेम चेंजर के तौर पर देखते हैं। दैनिक चुनौतियों को सुलझाने की अपनी दक्षता के कारण नैनोटेक्नोलॉजी को विश्वभर में महत्व मिल रहा है। हमारा लक्ष्य इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिये लाने का है, जिन्हें ऐसे आविष्कारों/विश्व-स्तरीय टेक्नोलॉजी का समान रूप से लाभ मिलेगा।
यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हैं और किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया या वायरस के विरूद्ध अत्यंत प्रभावी हैं। शुरूआती प्रतिसाद बहुत उत्साहवर्द्धक रहा है।’’ लक्ज़र गुणवत्ता के लिये प्रतिबद्ध है, और इसकी यही बात एक से दूसरे सेगमेंट में आसानी से स्थानांतरित होने में मदद करती है।
इस ब्राण्ड ने हमेशा अपनी बेहद ऑटोमेटेड और विश्व-स्तरीय विनिर्माण सुविधाओं के माध्यम से नवाचार, शोध और विश्लेषण किया है। लक्ज़र नैनो उत्पादों की नई श्रृंखला ऑनलाइन पोर्टल्स, जैसे flipkart.in,amazon.in पर उपलब्ध है और यह लक्ज़र के ई-कॉमर्स पोर्टल luxor.in पर भी मौजूद है। साथ ही इसे भारत के विभिन्न रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।


