- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
माँ वैष्णो देवी ने मुझे परिधि को इस किरदार के लिए चुनने का रास्ता दिखाया: रश्मि शर्मा
हाल ही में पूजा बनर्जी द्वारा स्टार भारत के प्रसिद्ध माइथो शो ‘जग जननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की’ शो को छोड़ने की घोषणा से मानो एक तूफान सा आ गया, जिसके बाद मेकर्स ने शो के लिए अगले बड़े चेहरे की तलाश जारी कर दी।
मेकर्स ने कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट भी किया, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, श्रेनु पारिख, नियति फतनानी,मीरा देओस्थले , रुबीना दिलैक आदि नाम शामिल थे।
जहाज की कप्तान और शो की निर्माता रश्मि शर्मा, माँ वैष्णो देवी की एक महान भक्त हैं। उनका मानना था कि हर चीज का कारण होता है और माँ वैष्णो देवी अगली लीड खोजने में उनका मार्गदर्शन करेंगी। कुछ ही समय के बाद, रश्मि शर्मा ने अपना जवाब पाया जहां वह जानती थी कि परिधि ही हैं जो सही विकल्प होंगी।
जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि “जब भी मैं दुविधा में होती हूं, हमेंशा मैं माँ से मुझे दिशा देने की प्रार्थना करती हूं। जब भी मैं अपनी भक्ति में लीन थी तब परिधि की एक छवि बस मेरे दिमाग से गुज़री और मुझे लगा कि यही वह रास्ता है जो माँ वैष्णो देवी ने मेरे लिए चुना है। तभी मुझे लगा कि परिधि शर्मा सही विकल्प हैं। माँ वैष्णो देवी की एक भक्त होने के नाते, मेरा मानना है कि माँ ने मुझे परिधि को इस किरदार के लिए कास्ट करने की दिशा दी।
जबकि पूजा बनर्जी के बाहर निकलने से मेकर्स अचानक से दुविधा की स्थिति में आ गए थे। माता रानी के आशीर्वाद से शो की निर्माता रश्मि शर्मा ने अपनी अगली माँ वैष्णो देवी को खोज निकाली।


