- Aafiya Sayed Shares BTS Clicks from the Sets of Prem Keetanu, Pens a Wholesome Note
- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
सुपर डांसर – चैप्टर 4 में कंटेस्टेंट स्पृहा और सुपर गुरु सनम जौहर की परफॉर्मेंस देखकर इमोशनल हो गईं मधु शाह
मुंबई. सुपर डांसर – चैप्टर 4 में इस वीकेंड ‘मधु स्पेशल’ एपिसोड होगा, जिसमें बॉलीवुड एक्टर मधु का स्वागत किया जाएगा। जहां सभी कंटेस्टेंट्स शानदार परफॉर्मेंस देंगे, वहीं कंटेस्टेंट स्पृहा और उनके सुपर गुरु सनम जौहर, ‘रोज़ा’ गाने पर एक इमोशनल एक्ट पेश करते नजर आएंगे। उन्होंने इतनी शिद्दत से परफॉर्म किया कि सारे जजों के साथ-साथ गेस्ट जज मधु भी भावुक हो गईं।
मधु ने कहा, “मैं क्या कहूं? मुझे लगता है कि ये मेरी कहानी है। मेरे पिता सिंगल पैरेंट थे। उन्होंने मेरी परवरिश की और हमारा परिवार सबसे अच्छा था। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक पिता और एक बेटी के बीच का रिश्ता कुछ ऐसा है, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। मेरा भाई अमेरिका चला गया, लेकिन मैं हमेशा उसके साथ थी और मैंने हमेशा उसे छोडने से इनकार किया। आज मेरा अपना परिवार है, लेकिन मैं आज भी उसे हर दिन याद करती हूं। मैं अपने पिता की हीरो थी! आपकी परफॉर्मेंस ने हर तरह से मेरे दिल को छू लिया।”
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, “मुझे लगता है वक्त हर चीज को मिटा देता है, लेकिन एक चीज जो है वो कभी मिटती नहीं और वो हैं यादें। सनम और स्पृहा, आज आपने अपनी परफॉर्मेंस से हमें जो यादें दी हैं, दर्शक इन यादों को कभी नहीं भूल पाएंगे। जैसा कि मधु ने कहा, यह वाकई मेरी रूह को छू गया। मुझे ये कोरियोग्राफी और कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आए; मुझे लगता है कि इस परफॉर्मेंस में जान थी। यह परफॉर्मेंस निश्चित रूप से सीढ़ी की हकदार है।”
इस परफॉर्मेंस के बाद भावुक सनम जौहर ने कहा, “मधु मैम की तरह मेरे भी सिंगल पैरेंट हैं। आज, मेरी गर्लफ्रेंड यहां बैठी है और मेरी मां को वीडियो कॉल पर मेरी परफॉर्मेंस सिर्फ इसलिए दिखा रही है, क्योंकि वो मुझे लाइव परफॉर्म करते देखना चाहती थी। मैं उन्हें यहां नहीं बुला सकता और उन्हें बैठाकर अपनी परफॉर्मेंस नहीं दिखा सकता, क्योंकि वो मेरी बहन के नवजात बच्चे की देखभाल कर रही हैं, लेकिन आज मुझे उनकी बहुत याद आ रही है।”


