- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Amazon.in पर होम, किचन और आउटडोर उत्पादों के लिए मध्य प्रदेश सबसे पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक बन कर सामने आया है
• मध्य प्रदेश में होम, किचन और आउटडोर कारोबार में सालाना 25% से अधिक का उछाल देखने को मिला है
• मध्य प्रदेश में प्रेस्टीज और हैवेल्स जैसे टॉप ब्रांड के किचन उत्पादों और घरेलू उपकरणों में सालाना 20% से अधिक की वृद्धि देखी गई
• सबसे स्वच्छ शहर के दर्जे को बरकरार रखते हुए, इंदौर साफ-सफाई के परंपरागत सामान के साथ-साथ रोबोटिक वैक्यूम जैसे सफाई के स्वचालित उत्पादों के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बाजारों में से एक के रूप में सामने आया है
इंदौर, 25 जून 2024: Amazon.in ने आज बताया कि मध्य प्रदेश और इंदौर में होम, किचन और आउटडोर कारोबार में सालाना 25% से अधिक की बढ़ोतरी के साथ-साथ राज्य से नए ग्राहकों में लगभग 30% की वृद्धि हुई है। इन क्षेत्रों में, ग्राहकों ने स्वस्थ, स्वच्छ, सुविधाजनक और बेहतर जीवनचर्या में दिलचस्पी दिखाई है, जिसके परिणामस्वरूप रोबोटिक वैक्यूम, जिम फिटनेस एक्सेसरीज़, होम सिक्योरिटी उत्पाद और इस श्रेणी के अन्य उत्पादों की मांग में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है।
इसके अतिरिक्त, इंदौर ने सबसे स्वच्छ शहर के अपने दर्जे के बरकरार रखा है, यहां सफाई के सामान की उपयोग में सालाना 100% से अधिक की वृद्धि देखी गई है। इसके अतिरिक्त, देशभर में क्रिकेट के प्रति जुनून की वजह से, Amazon.in पर क्रिकेट के सामान की बिक्री में लगभग 80% की वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें अकेले मध्य प्रदेश में बल्ले की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 2 गुना वृद्धि हुई है।
अमेजन इंडिया के होम, किचन और आउटडोर के डायरेक्टर, के एन श्रीकांत इस अवसर पर कहा, ” होम, किचन और आउटडोर की ज़रूरतों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से, हम स्वस्थ, स्वच्छ और अधिक सुविधाजनक जीवन शैली के प्रति लोगों के झुकाव में वृद्धि देख रहे हैं, जिससे मध्य प्रदेश और इंदौर में हर साल दो अंकों की वृद्धि हो रही है। Amazon.in पर हमारी प्रतिबद्धता ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए शानदार ऑफ़र के साथ-साथ उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करके खरीदारी के अनुभव को शानदान बना कर ‘हर मुस्कान की अपनी दुकान’ देने पर अटल हैं।”
- Amazon.in द्वारा मध्य प्रदेश और इंदौर में देखे गए कुछ खरीदारी रुझान नीचे दिए गए हैं:
- • सस्टेनेबल समाधानों की बढ़ती मांग: मध्य प्रदेश और इंदौर में ग्राहक सस्टेनेबल जीवन शैली को तेजी से अपना रहे हैं, जहां सौर उत्पादों में क्रमशः 100% और 65% सालाना से अधिक वृद्धि हो रही है। इसके अतिरिक्त, इंदौर के ग्राहक राज्य में कुल EV बिक्री में 30% से अधिक का योगदान देते हैं
- • ग्राहक स्वचालित और स्मार्ट जीवन शैली को अपना रहे हैं: ग्राहक रोबोटिक वैक्यूम और एक्सेसरीज़ जैसे स्वचालित सफाई के घरेलू उत्पादों को अपना रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश में 50% से अधिक और इंदौर में 70% की वृद्धि हुई है। साथ ही, ग्राहक मजबूत और स्मार्ट सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल डोर लॉक, वीडियो डोरबेल, सिक्योरिटी कैमरे और अन्य उत्पाद चुन रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में सालाना 60% की वृद्धि हुई है
- • उच्च गुणवत्ता वाले और सुंदर घरेलू फर्निशिंग के लिए बढ़ती प्राथमिकता: इंदौर में बड़े फर्नीचर की श्रेणी में सालाना लगभग 35% की वृद्धि देखी गई है। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र में ड्रेसिंग टेबल, फोल्डिंग चेयर और बार फर्नीचर जैसे छोटे और नए फर्नीचर की मांग में क्रमशः 135%, 110% और 70% की शानदार वृद्धि देखी गई है।
- • फिटनेस और वेलनेस में बढ़ती रुचि: मध्य प्रदेश में होम जिम सेटअप की मांग में भी लोगों की दिलचस्पी में अच्छी वृद्धि देखी गई है, जिसमें होम ट्रेडमिल की बिक्री में सालाना 50% से अधिक का उछाल आया है। इसके अतिरिक्त, राज्य में ग्राहक योग को एक जरुरी फिटनेस और ताजगी से भरने वाले व्यायाम के तौर पर चुन रहे हैं, जिसमें योग के सामान की बिक्री 75% सालाना की दर से बढ़ रही है। इसके अलावा, इंदौर में तैराकी के सामान की मांग में 50% से अधिक की वृद्धि देखी गई, जो चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ठंडक प्रदान करने वाली गतिविधियों के प्रति ग्राहकों के झुकाव को दर्शाती है।
- • कृषि और औद्योगिक उत्पादों की मांग में उछाल: राज्य में कृषि उपकरणों की मांग में सालाना 45% की वृद्धि देखी गई, जो ग्राहकों के बीच कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए Amazon.in के प्रति उनके झुकाव को दर्शाता है।
लखनऊ, चंडीगढ़ और देहरादून में होम एंड किचन एक्सपीरियंस एरिना के सफल संस्करणों के बाद, Amazon.in को इंदौर में भी दिन भर चलने वाले कार्यक्रम के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसमें फर्नीचर, होम एसेंशियल, किचन और अप्लायंस, होम डेकोर और लाइटिंग, स्पोर्ट्स और फिटनेस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटो एक्सेसरीज, आउटडोर और गार्डनिंग श्रेणियों और अन्य उत्पाद शामिल थे। इस अनूठे कार्यक्रम ने मीडिया और भागीदारों को Amazon India की लीडरशिप से संवाद करते हुए उन्हें उनके पसंदीदा ब्रांड और उत्पादों को अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। इसके अलावा, इस कार्यक्रम के दौरान बजाज चेतक 2901 ईवी स्कूटर और नरवाल फ्रीओ एक्स प्लस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर सहित कई उत्पादों को लॉन्च किया गया।
मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण बाजार है और Amazon.in की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत के सबसे पसंदीदा मार्केटप्लेस के रूप में, Amazon.in राज्य और देश भर में नए उपकरण, तकनीक, नवाचार और पहल करने के लिए स्थानीय स्टोर और एमएसएमई के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा, जो भारतीय व्यवसायों की उद्यमशीलता की भावना को दर्शाएंगे। मध्य प्रदेश से लगभग 58,500 विक्रेता आते हैं, जिनमें इंदौर के 18,800 विक्रेता शामिल हैं।


