- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बालक्सी फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने अंगोला में स्ट्रेटेजिक हॉस्पिटल पार्टनरशिप और लैटिन अमेरिका में टेंडर बिजनेस की सफलता के साथ किया अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार
हैदराबाद, 25 जून, 2024। तेजी से बढ़ती फार्मास्युटिकल कंपनी बालाक्सी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (एनएसई: BALAXI) अपनी बाजार उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। कंपनी अंगोला के अस्पतालों को सीधी बिक्री के माध्यम से नए बिक्री चैनलों को सफलतापूर्वक विकसित कर रही है और लैटिन अमेरिकी बाजारों में दवाओं के लिए टेंडर कारोबार में शानदार तरीके से प्रवेश कर चुकी है।
अंगोला बाजार में सफलता
अफ्रीकी महाद्वीप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम में, बालक्सी फार्मास्युटिकल्स ने अंगोला के लगभग 50 अस्पतालों के साथ करार किया है और देश भर में 150 से अधिक अस्पतालों के साथ करार करने की दिशा में काम कर रहा है। अस्पताल व्यवसाय में यह विस्तार कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे वह सीधे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दवा उत्पादों की सप्लाई कर सके। यह पहल न केवल अंगोला में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को बढ़ाती है बल्कि बालक्सी को देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भी स्थापित करती है।
बालाक्सी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशीष माहेश्वरी ने इस पर कहा कि, “अंगोला में अस्पताल चैनल के माध्यम से वितरण का विस्तार करना अंगोला में सभी के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पतालों के साथ सीधे जुड़कर, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे उत्पाद उन रोगियों तक पहुँचें, जिन्हें उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है, जिससे बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने में योगदान मिल सके है।”
लैटिन अमेरिकी टेंडर बिजनेस में प्रवेश
बालक्सी फार्मास्युटिकल्स ने लैटिन अमेरिका के एक प्रमुख बाजार में टेंडर हासिल करके टेंडर बिजनेस में एक महत्वपूर्ण प्रवेश किया है। यह टेंडर, जिसकी कीमत 0.8 मिलियन अमरीकी डॉलर है, लैटिन अमेरिका में बड़े टेंडर बिजनेस में कंपनी का पहला प्रयास है। यह उपलब्धि बालक्सी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति और बड़े पैमाने पर फार्मास्युटिकल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट की अहम जरूरत को पूरा करने की क्षमता को रेखांकित करती है।
श्री माहेश्वरी ने आगे कहा, “लैटिन अमेरिका के एक प्रमुख बाजार में अपना पहला टेंडर हासिल करना हमारी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। लैटिन अमेरिका के बाजार में यह सफलता न केवल हमारे राजस्व स्रोतों में विविधता लाती है बल्कि उच्च विकास क्षमता वाले नए क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण को भी सुदृण करती है। साथ ही, एक बार नया प्लांट चालू हो जाने के बाद, अन्य आरओडब्ल्यू (ROW) और सेमी रेगुलेटेड मार्किट में टेंडर बिजनेस के अवसरों का तेजी से पीछा किया जाएगा।”
भविष्य का दृष्टिकोण
इन हालिया विकासों के साथ, बालाक्सी फार्मास्युटिकल्स मजबूत वृद्धि के लिए तैयार है। कंपनी अपने लक्ष्य बाजार में एक प्रमुख वैश्विक दवा आपूर्तिकर्ता बनने के दृष्टिकोण के अनुरूप, उभरते बाजारों में नए अवसरों की खोज और उन्हें सुरक्षित करने का प्रयास जारी रखती है। अफ्रीका में अस्पताल व्यवसाय में पैठ बनाने और लैटिन अमेरिका में टेंडर बाजार में शामिल होने की दोहरी रणनीति बालाक्सी के अनुकूल और विस्तृत व्यापार मॉडल का उदाहरण देती है। जैसे-जैसे बालाक्सी फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का विकास और विविधता बढ़ती है, यह फ्रंटियर मार्केट्स रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले दवा उत्पादों को वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बालाक्सी फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड हैदराबाद स्थित एक दवा कंपनी है जो फ्रंटियर मार्केट्स में दवा उत्पादों के वितरण में विशेषज्ञता रखती है। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अन्य उच्च-विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ, बालाक्सी का लक्ष्य सस्ती कीमतों पर गुणवत्ता वाली दवाएं प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाना है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और रणनीतिक बाजार प्रवेश पहल वैश्विक स्वास्थ्य सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।


