- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड करेगी खाद्य तेल रिफाइनरी और पैकेजिंग यूनिट का अधिग्रहण
अरंडी, सरसों, सोयाबीन तेल और उनके डेरिवेटिव्स की एक प्रमुख प्रोसेसर कंपनी मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज लिमिटेड ने 18 जून, 2024 को श्री गुरुकृपा ऑयल एंड फूड्स से जोतना, मेहसाणा, गुजरात में 19833 वर्ग गज की जमीन, प्लांट बिल्डिंग और मशीनरी खरीदने के लिए समझौता किया है। खरीदी गई परिसंपत्तियों अर्थात भूमि, संयंत्र एवं मशीनरी तथा भवन की खरीद, जिसकी स्थापित क्षमता 10.87 करोड़ रुपये है – खाद्य तेल रिफाइनरी एवं पैकिंग यूनिट, जिसकी क्षमता लगभग 1500 वर्ग फीट, 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन, तथा 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन की क्षमता वाला आयल सीड क्रशिंग प्लांट है।
मेहसाणा प्लांट का अधिग्रहण आय बढ़ाने वाला है, क्योंकि इससे कारोबार बढ़ेगा और मार्जिन में सुधार करने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में आगामी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी। साल-दर-साल (YoY) आधार पर औसत वृद्धि लगभग 5-6 प्रतिशत है जो मोटे तौर पर सामान्य प्रवृत्ति है। दलहन और तिलहन के लिए यह अधिक है क्योंकि सरकार घरेलू स्तर पर उनके उत्पादन को बढ़ाने और आयात को कम करने पर जोर दे रही है। एग्रो कंपनी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज लिमिटेड, गुजरात और राजस्थान से संचालित होने वाला ग्रुप मंगलम का कृषि उद्यम है, जो अरंडी का तेल, सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल और उनके व्युत्पन्न उत्पादों के साथ-साथ गेहूं, चावल और कपास की जीनिंग का उत्पादन करता है। कंपनी के पास राजस्थान के बूंदी, गुजरात के बावला और कपडवंज में तेल निर्माण और अनाज प्रोसेसिंग की सुविधाएं हैं, जो दुनिया भर के ग्राहकों को तेल आपूर्ति करती हैं।
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री और लाभ मार्जिन में बैकवर्ड इंटरग्रेटिंग करके, यानी रणनीतिक रूप से आयल प्रोसेसिंग प्लांट के अधिग्रहण के कारण उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
मंगलम समूह एक बहुराष्ट्रीय समूह है, जो 8 दशकों की समृद्ध विरासत रखता है। इसकी स्थापना 1942 में राजस्थान के ब्यावर में हुई थी। हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष श्री विपिन प्रकाश मंगल के नेतृत्व में, मंगलम समूह के विभिन्न महत्वपूर्ण उद्योगों जैसे कृषि (मंगलम एग्री), स्टेनलेस स्टील (मंगलम सारलोह), ई-कचरा प्रबंधन (मंगलम ईसीएस), विशेष रसायन (मंगलम ड्यूरा) और स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस में काम कर रही है।
मंगलम समूह एक प्रमुख कॉर्पोरेट सिटिजन के रूप में समावेशी विकास की दिशा में कार्य करता है और समाज की बेहतरी और कल्याण में योगदान देता है। श्री विपिन प्रकाश मंगल के साथ, समूह का नेतृत्व उनके पुत्र श्री चाणक्य प्रकाश मंगल और श्री चंद्रगुप्त प्रकाश मंगल कर रहे हैं। साथ मिलकर, वे समाज के विकास की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाएं प्रदान करना, उद्योगों में नए रुझान स्थापित करना और नवाचार, निरंतर सुधार और विकास के माध्यम से सभी हितधारकों का विश्वास बनाए रखना शामिल है।


