- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मध्य प्रदेश राज्य चुनाव कार्यालय ने गपशप के व्हॉट्सऐप चैटबोट के साथ राज्य चुनाव 2023 के दौरान नागरिकों की भागीदारी में हासिल की ज़बरदस्त सफलता
भोपाल, 22 फरवरी, 2024: हाल ही में एमपी में हुए राज्य चुनावों के दौरान एक व्हाट्सऐप चैटबोट ने 1.2 मिलियन से अधिक नागरिकों को राज्य के चुनाव कार्यालय के साथ जोड़कर नागरिक सहभागिता का नया मॉडल प्रदर्शित किया है। मध्य प्रदेश चीफ़ इलेक्टोरल ऑफिसर्स (सीईओ) ऑफिस के लिए गपशप द्वारा बनाए गए इस चैटबोट ने मतदाताओं की कई समस्याओं को आसानी से हल किया, जैसे वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन, पोलिंग लोकेशन की जानकारी तथा पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड पर स्पष्टीकरण।
वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने में चैटबोट की भूमिका इसकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। 2 लाख से अधिक नागरिक जो अपने वोटर आईडी में सुधार करवाना चाहते थे या नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना चाहते थे, उन्हें बड़ी आसानी से उचित पोर्टल लिंक के साथ जोड़ा गया। इससे न सिर्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान हुई, बल्कि नागरिकों में भरोसा भी उत्पन्न हुआ, क्योंकि उन्हें सीधे सीईओ-एमपी के ऑफिशियल व्हॉट्सऐप हैण्डल से मार्गदर्शन मिल रहा था।
राज्य के 55 मिलियन वैद्य मतदाताओं के साथ, मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन कार्यालय ने गतिशील, दो-तरफा संवाद चैनल स्थापित करने की आवश्यकता को समझा। यह चैटबोट टेक-सेवी युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने में कारगर साबित हुआ, इसने फीडबैक लेने, चुनाव संबंधी सवालों को हल करने, वोटर रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने, ज़रूरी जानकारी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये सभी काम ऐसे स्तर पर किए गए, जिन्हें इससे पहले कभी इस पैमाने तक अंजाम नहीं दिया गया है।
चुनाव कार्यालय ने चुनाव के दिन पोलिंग ऑफिसर्स के साथ रियल टाईम कम्युनिकेशन के लिए व्हॉट्सऐप बिज़नेस एपीआई का उपयोग भी किया। इससे वे 65000 तैनात पोलिंग ऑफिसर्स को रियल टाईम में एलर्ट भेज पाए, इस तरह उचित समय में जानकारी के प्रसार को सुनिश्चित किया गया। चुनाव के दिन व्हॉट्सऐप के ज़रिए पोलिंग ऑफिसर्स से मिली तुरंत प्रतिक्रिया की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदान की प्रतिशतता की गणना करने में मदद मिली। इसे बाद में रिपोर्टिंग के लिए मीडिया आउटलेट्स और भारत के चुनाव आयोग के साथ साझा किया गया।
‘‘व्हॉट्सऐप चैटबोट ने चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी को पूरी तरह से बदल डाला है। राज्य के नागरिकों को तुरंत एवं भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराकर हमारे चुनावी प्रणाली में मतदाताओं की भागीदारी और भरोसे को बढ़ाया है।’’ अनुपम राजन, चीफ़ इलेक्टोरल ऑफिसर, मध्य प्रदेश ने कहा।
भारत में चुनाव, मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और व्हॉट्सऐप चैटबोट की सफलता, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता एवं दक्षता बढ़ाने में इसकी भूमिका की पुष्टि करती है। आधुनिक टेक्नोलॉजी और व्हॉट्सऐप की सार्वभौमिक पहुंच का इस्तेमाल कर मध्य प्रदेश राज्य चुनाव कार्यालय ने नागरिक-उन्मुख प्रशासन और लोकतांत्रिक भागीदारी का नया दौर शुरू किया है।

“हमें खुशी है इस अनूठी पहल के लिए हमें मध्य प्रदेश राज्य चुनाव कार्यालय के साथ साझेदारी का मौका मिला है। व्हॉट्सऐप चैटबोट की सफलता, नागरिकों एवं सरकारी संस्थानों को एक दूसरे के साथ जोड़ने के लिए एआई की क्षमता की पुष्टि करती है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी हम इनोवेशन्स के द्वारा देश में लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेंगे।” विकास गोयल, वरिष्ठ निदेशक, सरकारी कार्यक्षेत्र – गपशप।
आने वाले समय में, राज्य चुनाव कार्यालय ने चैटबौट को ऑलवेज़-ऑन चैनल के रूप में अपनाने की योजना बनाई है। ताकि नागरिकों और चुनाव आयोग के लिए नियमित संचार को सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा टीम इस सर्विस का उपयोग कर कई सेवाएं प्रदान करेगी जैसे सालाना अपडेट विंडो के दौरान मृत वोटर आईडी को पहचान कर इसे डिलीट करने का अनुरोध करने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना।


