- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्या है उर्वशी रौतेला की भारत में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग का राज़?
भारतीय मनोरंजन उद्योग की हमारी सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर 70.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, नरेंद्र मोदी और विराट कोहली के बराबर की लोकप्रिय है, उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, वह फोर्ब्स की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं और देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री उर्वशी 550 करोड़ का विशाल साम्राज्य बनाने में कामयाब रही हैं। उर्वशी रौतेला और उनका पूरा परिवार आधिकारिक तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाला पहला परिवार है। वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों से उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
ऐसे समय में जब अधिकांश अभिनेत्रियाँ केवल एक ही इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, तब उर्वशी ने सफलतापूर्वक कई इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। जिस तरह से वह विभिन्न इंडस्ट्री के बीच काम करती है, उसे देखते हुए यह कोई आश्चर्य कि बात नहीं है की, आज अखिल भारतीय स्तर पर वह सबसे अधिक प्रशंसक वाली अभिनेत्री है। आज के समय में उर्वशी एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हिंदी के साथ-साथ देश के अन्य इंडस्ट्री में भी समान क्रेज और फैनडम है और इसका हर हिस्सा कड़ी मेहनत से कमाया गया है।
इसके अलावा, वह हमेशा अपनी रचनात्मकता और फैशन की अपनी समझ की वजह से भी देश में ट्रेंडसेटर बन गई है। अभी की ही एक बात करे तो, हाल ही में उनकी फिल्म एनबीके 109 के सेट पर उनके प्री बर्थ-डे सेलिब्रेशन में उनको 25 लाख यानी 30,000 यूएसडी की कीमत वाला 3 फीट का विशेष केक परोसा गया। अतीत में किसी अन्य अभिनेत्री के साथ सेट पर उनकी फिल्म टीम द्वारा इस तरह का व्यवहार नहीं किया गया था। इससे पता चलता है कि इंडस्ट्री में उर्वशी को कितना प्यार और सम्मान मिलता है।
बिना किसी ‘गॉडफादर’ के पूरी तरह से अपने दम पर इतनी बड़ी जगह बनाकर, उर्वशी रौतेला सही मायने में देश की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा अभिनेत्री हैं। हम कामना करते है कि वह इसी तरह आगे बढ़ती रहें और देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित करती रहें, ठीक उसी तरह जैसे वह अब तक करती आई हैं।
काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ‘जेएनयू’ नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


