- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
रियल लाइफ कपल, गौतम और पंखुरी रोड़े अभिनीत सिंगल, ‘सुन ले ज़रा’ में दिखी जादुई केमिस्ट्री; रोमांटिक सॉन्ग हो चुका है रिलीज़
जब से गौतम रोड़े और पंखुड़ी रोड़े 2018 में शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से उनके फैंस का एक ही सवाल है कि दोनों एक साथ परदे पर कब आएंगे?
ऐसा लगता है कि आखिरकार सभी के सवालों का जवाब मिल गया है, क्योंकि दोनों ज़ी म्यूजिक ओरिजिनल्स के रोमांटिक और सोलफुल सिंगल, ‘सुन ले ज़रा’ के माध्यम से साथ आए हैं। कश्मीर की सुरम्य और लुभावनी खूबसूरत घाटियों में फिल्माया गया यह सॉन्ग न केवल उनकी जादुई केमिस्ट्री को उजागर करता है, बल्कि सच्चे प्यार का बखान भी करता है।
सॉन्ग और शूटिंग के अनुभव पर बात करते हुए गौतम कहते हैं, “पंखुड़ी और मैं हमेशा एक साथ आना चाहते थे, लेकिन हम जानते थे कि जब हम साथ आएँगे, तो एक विशेष सॉन्ग के साथ आएँगे, और ‘सुन ले ज़रा’ ठीक ऐसा ही सॉन्ग है। मैं धरती की सबसे रोमांटिक जगह कश्मीर में फिल्माए गए इस सॉन्ग के माध्यम से हम दोनों के पहली बार साथ आने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूँ।”
पंखुड़ी कहती हैं, “शादी के बाद पहली बार गौतम के साथ शूटिंग करना अद्भुत अनुभव है और वह भी कश्मीर की खूबसूरती के बीच। सॉन्ग अब मेरे व्यक्तिगत पसंदीदा में से एक है और मुझे खुशी है कि हमें अपने दर्शकों के लिए ऐसा करने का मौका मिला। हमारे पास एक साथ आने और कुछ रोमांटिक करने के लिए बहुत सारे अनुरोध थे और ‘सुन ले ज़रा’ ने इसे बखूबी निभाया है।”
ज़ी म्यूजिक ओरिजिनल्स का सिंगल ‘सुन ले ज़रा’ अब रिलीज़ हो चुका है।


