- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
सुपर डांसर चैप्टर 4 में मुंबई के कंटेस्टेंट अनीश तत्तिकोटा को मेंटर करेंगे महाराष्ट्राज बेस्ट डांसर के विनर कोरियोग्राफर आकाश शेट्टी
मुंबई : सुपर डांसर चैप्टर 4 ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा करते हुए इस सीज़न के “सुपर 13’ प्रतियोगियों का खुलासा किया। ऑडिशन राउंड में इतनी अपार प्रतिभा देखने के बाद अब शो का ग्रैंड प्रीमियर इस प्रतियोगिता को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए बाध्य है। “नचपन का त्योहार’ थीम का जश्न मनाते हुए, भव्य प्रीमियर शीर्ष 13 प्रतियोगियों को उनके कोरियोग्राफरों के साथ प्रदर्शन करेगा।
महाराष्ट्र के आकाश शेट्टी, जो इस शो के मेंटर्स में से एक हैं वो 9 साल के प्रतियोगी अनीश तत्तिकोटा को प्रशिक्षित करेंगे, जो अपनी अनूठी नृत्य शैली के लिए जाने जाते हैं। आकाश पिछले तीन सीज़न से सुपर डांसर के साथ काम कर रहे हैं और इस सीज़न में वे मुंबई के प्रतियोगी अनीश के साथ ऑन-स्क्रीन नज़र आएंगे और इस पूरी यात्रा में उन्हें मेंटर करेंगे। आकाश एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने हाल ही में प्रथमेश माने को भी मेंटर किया था जिन्होंने “महाराष्ट्राज बेस्ट डांसर’ सीजन 1 का खिताब जीता।
सुपर डांसर चैप्टर 4 के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए आकाश शेट्टी कहते हैं, “मुझे यह अवसर प्राप्त करके बहुत खुशी महसूस होती है। मैं सुपर डांसर के साथ पिछले तीनसीज़न से कैमरे के पीछे काम कर रहा था और अब मेंटर के रूप में परदे पर होना आश्चर्यजनक है। यह हर एक असिस्टेंट को उम्मीद देता है कि हम भी स्क्रीन पर आ सकते हैं और मैं वास्तव में इस बारे में सोच कर खुश हूं। सुपर डांसर-चैप्टर 4 में मैं अनीश तत्तिकोटा को मेंटर करूंगा, जो एक रॉ डांसर है और उसने विभिन्न डांस फॉर्म में प्रशिक्षण लिया है, लेकिन उसे यह जानना होगा कि वह किस चीज में माहिर है।’
आकाश ने आगे कहा, “अनीश की ताकत का पता लगाकर उसे सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रशिक्षित करके मैं उसे इस सीजन का टाइटल दिलाना चाहता हूं। मैं सचमुच इसके लिए तत्पर हूं!’


