- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत के प्रमुख शो राधाकृष्ण- कृष्ण अर्जुन गाथा से होगी महासप्ताह की शुरुआत !
स्टार भारत का प्रसिद्ध पौराणिक शो राधाकृष्णन कृष्ण – अर्जुन गाथा अपने अपकमिंग ट्रैक के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। फिलहाल चल रहे अनलॉक फेज़ के बीच अपना दूसरा अध्याय शुरू करने वाला यह शो जल्द ही कृष्ण, अर्जुन और द्रौपदी के जीवन के एक बड़े अध्याय को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
अपने फ्रेश एपिसोड्स के साथ मेकर्स ने महासप्ताह को इंट्रोड्यूज किया है, जहाँ दर्शक द्रौपदी के स्वयंवर और अन्य कई अज्ञात पहलुओं / तथ्यों को देखेंगे। कथाओं और शास्त्रों के अनुसार, द्रौपदी ने स्वयंवर में अर्जुन को अपने जीवन साथी के रूप में चुना जबकि कई लोग यह नहीं जानते कि यही वह समय था, जब कृष्ण ने अर्जुन को अपनी सारथी के रूप में चुना था।
हां, आपने बिलकुल सही सुना ! महाभारत के इस रोमांचक सप्ताह में स्टार भारत, टेलिविज़न पर एक अनकही कहानी लाने जा रहा है – दोस्ती और भाईचारे की कहानी, जो कृष्ण की दिव्य आंखों के माध्यम से एक शाश्वत बंधन है और अर्जुन के साथ उसके संबंध का वर्णन है कि कृष्ण अर्जुन की यात्रा अंततः कैसे प्रतिध्वनित होती है। वह अर्जुन के गुरु होने के नाते ज्ञान के माध्यम से किस प्रकार उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें जीवन की सीख देते हैं।
शो में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले प्रतिभाशाली सुमेध मुदगलकर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, “हम सभी कृष्ण के नए अध्याय – कृष्ण अर्जुन गाथा के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। यह अध्याय मेरे दिल के बहुत करीब है क्युकि मेरे मानना है कि कृष्ण और अर्जुन यह दोनों प्रेरणादायक पात्र हैं।
किंशुक के साथ शूटिंग करना उतना ही अधिक रोमांचक है जितना हमें प्रशंसकों का प्यार मिलना हमें बहुत अच्छा लग रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में कृष्ण और अर्जुन की यात्रा की शुरुआत होती है और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक हमारे काम की सराहना करेंगे और अपने प्यार और समर्थन को हमपर बरसाना जारी रखेंगे “
इस शो में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले किंशुक वैद्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “ कुल मिलाकर कृष्ण-अर्जुन गाथा की शूटिंग का एक शानदार अनुभव रहा। सुमेध के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि हम दोनों में ही पौराणिक किरदार को निभाने की कला के बारे में अपनी एक अलग समझ रखते हैं।
ट्रैक की शूटिंग के दौरान हमारे रोंगटे खड़े हो गए थे, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पौराणिक कथाओं में कृष्ण और अर्जुन का बंधन कितना महत्वपूर्ण है। अपकमिंग ट्रैक में कृष्ण और अर्जुन की एक सुंदर यात्रा की शुरुआत होगी और हम आशा करते हैं कि दर्शक इस यात्रा में हमेशा की तरह हमारा साथ देंगे और साथ चलेंगे। ”


