- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
नीति के किरदार के लिये शो के मेकर्स ने रखा शायरी ट्यूटर
चुलबुली अभिनेत्री नीति टेलर ने स्टारप्लस के ‘इश्क़बाज़-प्यार की एक ढिनचक कहानी’ में खुशमिजाज मन्नत कौर खुराना के रूप में टेलीविजन पर वापसी की है। दर्शकों को यह प्यारी और खूबसूरत मन्नत काफी पसंद आ रही है। इस किरदार की एक खासियत है कि उसे शायरी सुनना पसंद है। अपने काम के प्रति समर्पित यह अभिनेत्री एक ट्यूटर से उसे सही रूप में सीखकर सुना रही हैं।
इस बारे में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मन्नत को शायरी करना पसंद है और यह उसकी यूएसपी है। मुझे अपने हिन्दी उच्चारण पर काम करना था, क्योंकि मैं चाहती थी कि वास्तविकता के साथ शायरी सुना सकूं। इसके लिये इस शो के मेकर्स ने एक ट्यूटर का इंतजाम कर दिया, जोकि हर दिन सेट पर मेरी हिन्दी में सुधार करने आते हैं और शायरी को सही उतार-चढ़ाव और विविधता के साथ सुनने का तरीका सिखाते हैं।
मन्नत की भूमिका ने मुझे एक कलाकार के तौर पर काफी कुछ करने का मौका दिया और यह एक तरह का अनुभव था, जिससे मुझे इस शो में बेहतर होने में मदद मिली। मैं वाकई बहुत खुश हूं कि मन्नत किरदार के माध्यम से मैंने कुछ नया करने की कोशिश, यह शायरी सीखने जितना ही अनूठा है।’’
नीति की कोशिशें रंग ला रही हैं और दर्शकों को स्टारप्लस के ‘इश्क़बाज़- प्यार की एक ढिनचक कहानी’ में उनकी शायरी पसंद आ रही है। मन्नत और शिवांश की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और वह उन्हें हर रात टेलीविजन स्क्रीन से बांध रही है।


