- सूरज विज़न एंड डेंटल सेंटर ने पेश किया स्कैनओ
- Sun Neo’s Raajnanndini Actress Neha Solanki on Nag Panchami: It's not just a festival, but a beautiful tradition connected to our culture and faith
- ‘Alia Bhatt’s Re-Worn Wedding Sari Is the Kind of Celebrity Influence We Need’: Textile Commissioner Vrunda Desai
- Farhan Akhtar says acting was never part of the original plan
- Disha Patani, Khushi Kapoor to Alaya F: Bollywood Actresses & Their Love for Chic Bikinis
मेकर्स ने राजकुमार राव अभिनीत न्यूटन के 7 साल पूरे होने का जश्न मनाया!
साल 2017 की पोलिटिकल सटायर फिल्म न्यूटन के मेकर्स ने अपनी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म की 7वीं वर्षगांठ मनाई। अमित वी मसुरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव ने भी फ़िल्म में अहम किरदार निभाया। अपनी कहानी और शानदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध न्यूटन भारत में डेमोक्रेसी, ड्यूटी और रूरल वोटिंग प्रोसेस पर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी बनी हुई है।
कहानी माओवादी प्रभावित क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक नौसिखिए सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार पर आधारित है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) की उदासीनता और गुरिल्ला खतरों के बावजूद, वह निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास करता है। फिल्म संघर्ष क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और सुरक्षा जैसे मुद्दों की पड़ताल करती है।
इंस्टाग्राम पर कलर येलो प्रोडक्शन्स ने इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “न्यूटन कुमार मे हैव बीन एन ऑर्डिनरी मैन, बट हिज एक्स्ट्राऑर्डिनरी करेज कंटिन्यू टू इंस्पायर अस इवन टुडे! सलिब्रेटिंग 7 यर्स ऑफ न्यूटन.”
https://www.instagram.com/reel/DANTIh9IfH1
न्यूटन ने अपने तीखे व्यंग्य, राजकुमार राव के शानदार अभिनय और ग्रामीण भारत में चुनावी चुनौतियों की सच्चाई का प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा अर्जित की। यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म कैटेगरी में 90वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिसियल एंट्री भी थी।
हाल ही में, प्रोडक्शन हाउस ने अपनी कल्ट-क्लासिक फिल्म, तुम्बाड को भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया, जिसने पहले ही 21.57 करोड़ (भारत NBOC) की कमाई कर ली है, जो पहले ही अपने ओरिजिनल बॉक्स ऑफिस रन को पार कर चुकी है और स्थिर बनी हुई है। अब, कलर येलो प्रोडक्शन्स और आनंद एल राय अपनी अगली रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जिसमें ‘नखरेवाली’ और ‘तेरे इश्क में’ शामिल हैं।


