- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
राधा-कृष्ण जैसा श्रृंगार कर दी नृत्य की प्रस्तुति
राधे सत्संग ग्रुप की रंगारंग भजन संध्या
इन्दौर. राधे सत्संग ग्रुप द्वारा भजन संध्या का रंगारंग आयोजन गीताभवन के पास शांति नगर स्थित गुप्ता सदन में किया गया.
ग्रुप की महिलाओं ने मां यशोदा, राधा एवं कृष्ण के श्रंृगार में सजधज कर अनेक भक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दी. राधा कृष्ण का पुष्प बंगला सजा कर रंगीन मटकियों में माखन-मिश्री, दही और मखाने भरकर पूरा दरबार सजाया गया था. भगवान के जन्मोत्सव पर झूला महोत्सव भी आयोजित किया गया.
इस अवसर पर कांता अग्रवाल, स्मिता मंगल, पुष्पा चौधरी, मानसी नीमा सहित अनेक सखियों ने अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी.
ग्रुप की रंजना ऐरन, कविता गुप्ता एवं सुषमा अग्रवाल ने इस मौके पर श्रेष्ठ प्रस्तुतियां देने वाली बहनों को आकर्षक उपहार भी दिये.
संचालन कांता अग्रवाल ने किया. आभार माना कविता गुप्ता ने.


